Home छत्तीसगढ़ बिजली आफिस घेराव के संबंध में भाजपा मंडल अध्यक्ष अंकित बंसल ने...

बिजली आफिस घेराव के संबंध में भाजपा मंडल अध्यक्ष अंकित बंसल ने कांग्रेस पर साधा निशाना, झूठ और भ्रम के सहारे कांग्रेस कर रही जनता को गुमराह

93
0

जोहार छत्तीसगढ़-पत्थलगांव।
5 दिन पहले विधानसभा सत्र के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विधानसभा के नेताप्रतिपक्ष चरणदास महंत ने बिजली दर का मुद्दा उठाया और मुख्यमंत्री ने उन्हें जवाब से संतुष्ट करते हुए बताया कि डेढ़ सालो में महज 1.89 प्रतिशत की वृद्धि हुई जो मामूली है जिस पर महंत ने सहमति देते हुए मुख्यमंत्री को धन्यवाद भी दिया। लेकिन पत्थलगांव के कांग्रेस नेता अपने ही नेता की छवि धूमिल करने में लगे है। उन्होंने कहा कि विष्णु के सुशासन में बिजली दरों में वृद्धि नहीं की गई है और विधायक गोमती साय के रहते पत्थलगांव डिवीजन आफिस अन्यत्र स्थानांतरित नहीं होगा कांग्रेसी झूठ बोलकर जनता को भ्रमित करना बन्द करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here