Home छत्तीसगढ़ खबर का असर… पहली ही बारिश ने करोड़ों की लागत से बने...

खबर का असर… पहली ही बारिश ने करोड़ों की लागत से बने ढोलिया से चंदन्नू मार्ग की खोल दी थी पोल, खबर प्रकाशित होते ही रोड मरम्मत कार्य चालू

331
0
Oplus_0

 

जोहार छत्तीसगढ़ -बेमेतरा।

बेमेतरा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई थी, जहा एक बड़ी खबर देखने कों मिला था जिनका खबर प्रकाशित होते हिी मरम्मत कार्य चालू हो गई पुरी बाते यह है कि जहां बेमेतरा चारभाठा, से ग्रामीण अंचल होकर चंदन्नू, नांदघाट मार्ग मुंगेली, बिलासपुर को जोडऩे वाले रोड की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठ रहे थे। और वह सड़क करोड़ों रुपये की लागत से बनी है, लेकिन पहली मूसलाधार बारिश में ही इसकी पोल खोल दिया था।

सड़क की खराब स्थिति

सड़क के एक बड़े हिस्से में दो स्थानों पर दरारें आ गई और, पुल के किनारे का साइड शोल्डर, फीलिंग और डामर टूटकर दरार आ गए थे। स्थानीय ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी विभाग के द्वारा बनाए हुए रोड पर घटिया निर्माण का आरोप लगाया था।

स्थानीय लोगों में आक्रोश

स्थानीय लोगों में सड़क की गुणवत्ता को लेकर आक्रोश थे उनका कहना है कि पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा बनाए हुए रोड तीन महीने में ही घटिया निर्माण के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई और मामले में अब तक कोई जिम्मेदार अधिकारी या कर्मचारी सामने नहीं आया था। लेकिन जोहार छत्तीसगढ़ अखबार में खबर प्रकाशित होते ही सड़क का रिपेरिंग निर्माण कार्य चालू हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here