Home छत्तीसगढ़ फिर दिखा जोहार छत्तीसगढ़ खबर का असर…  कुम्हीचुवां प्राथमिक स्कूल का खबर...

फिर दिखा जोहार छत्तीसगढ़ खबर का असर…  कुम्हीचुवां प्राथमिक स्कूल का खबर प्रकाशन बाद बीईओ ने दिए जांच के आदेश

737
0
??????????????

जोहार छत्तीसगढ़-धरमजयगढ़।

धरमजयगढ़ विकासखण्ड के कुम्हीचुवां स्कूल में चल रहे अनियमितता की खबर को जोहार छत्तीसगढ़ प्रमुख्ता से प्रकाशन किया था, कि जान जोखिम में डाल कर जिंदगी गढऩे को मजबूर नन्हें-मुन्ने बच्चे, प्राथमिक शाला कुम्हीचुवां के बच्चों को नहीं मिल रहा पौष्टिक आहार, दाल के नाम पर बच्चों को परोसा जा रहा पानी जैसा दाल। र्शिषक के साथ जोहार छत्तीसगढ़ में समाचार प्रकाशित किया गया था। समाचार प्रकाशन के बाद धरमजयगढ़ खण्ड शिक्षा अधिकारी एसआर सिदार ने जांच के आदेश दिए हैं। खण्ड शिक्षा अधिकारी ने जोहार छत्तीसगढ़ को बताया कि समाचार पत्र की खबर को संज्ञान में लेते हुए सीएससी को जांच के आदेश दिया गया है। सीएससी को एक दिन में जांच कर रिपोर्ट पेश करने को कहा गया है। आगे बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद पता चल पाएगा कि स्कूल में क्या-क्या कमी है और दोषी कौन है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here