जोहार छत्तीसगढ़ -बेमेतरा।
बेमेतरा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां बेमेतरा चारभाठा, से ग्रामीण अंचल होकर चंदन्नू, नांदघाट मार्ग मुंगेली, बिलासपुर को जोड़ने वाले रोड की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। यह सड़क करोड़ों रुपये की लागत से बनी है, लेकिन पहली मूसलाधार बारिश में ही इसकी पोल खुल गई।
सड़क की खराब स्थिति
सड़क के एक बड़े हिस्से में दो स्थानों पर दरारें आ गई हैं, और पुल के किनारे का साइड शोल्डर, फीलिंग और डामर टूटकर दरार आ गए हैं। मुख्य मार्ग पर लंबी-लंबी दरारें उभर आई हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने PWD विभाग के द्वारा बनाए हुए रोड पर घटिया निर्माण का आरोप लगाया है।
स्थानीय लोगों में आक्रोश
स्थानीय लोगों में सड़क की गुणवत्ता को लेकर आक्रोश है। उनका कहना है कि PWD विभाग द्वारा बनाए हुए रोड तीन महीने में ही घटिया निर्माण के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। मामले में अब तक कोई जिम्मेदार अधिकारी या कर्मचारी सामने नहीं आया है।

जांच और जवाबदेही की मांग
स्थानीय लोग मांग कर रहे हैं कि PWD विभाग के जिम्मेदार अधिकारी इस मामले की गंभीरता से जांच करें, और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करें और सड़क की गुणवत्ता में सुधार करें। यह रोड ग्रामीण अंचल से एक से दूसरे गांव के बीच जोड़ने का महत्वपूर्ण कनेक्टिविटी प्रदान करता है, लोगों को उम्मीद है कि अथॉरिटी जल्द जवाबदेही तय करेगी और सड़क को दुरुस्त करेगी।



