जोहार छत्तीसगढ़-हथबंद।
गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर भाजपा नवापारा हथबंद मंडल ने रेशमलाल अनंत सेवानिवृत्ति हेडमास्टर के निवास पर गुरुओं का सम्मान किया। इस अवसर पर डॉ. दौलतराम पाल उपस्थित थे। गुरुओं को दिया गया सम्मान भाजपा नवापारा हथबंद मंडल ने गुरुओं को सम्मानित करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया था। इस अवसर पर गुरुओं को सम्मान और श्रीफल साल गुलदस्ता भेट कर पुजा अर्चना चरण छू कर आशीर्वाद लिया व साल उपहार देकर सम्मानित किया गया। डॉ. दौलतराम पाल ने इस अवसर पर कहा कि गुरुओं का सम्मान करना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि गुरुओं ने हमें ज्ञान और शिक्षा प्रदान की है और हमें सही रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया है इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। इस अवसर पर भाजपा मंडल नवापारा हथबंद के उपाध्यक्ष बनने पर कल्याण ध्रुव को साल भेंट कर डॉ. दौलत राम पाल के द्वारा सम्मान किया गया कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने गुरुओं के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं भाजपा नवापारा हथबंद मंडल ने गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गुरुओं का सम्मान करना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि गुरुओं के आशीर्वाद और मार्गदर्शन से हम जीवन में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर मुख्य रूप से अध्यक्ष जनपद पंचायत सिमगा डॉक्टर दौलतपाल, सरपंच ढलेश्वरीनरेश अनंत, पुर्व सरपंच विद्या वर्मा, शाला समिति उपाध्यक्ष जीतू यादव,भाजपा मंडल उपाध्यक्ष धन्ना धनेश्वर निषाद ,कल्याण ध्रुव ,मीडिया प्रभारी प्रकाश पाल, सोशल मीडिया प्रभारी धनीराम रजक,पंच मूलचंद टंडन ,संतराम ध्रुव ,अन्य पंच गड़ ग्रामीण अवधराम ध्रुव संतराम, देवदास ,रूपचंद पाटिल भारत चतुरे, दुलेश्वर अनंत,मुक्तेश्वर ,समीर अनंत, छात्र,छात्राए आदि गड़मान्य नागरिक उपस्थित थे।



