Home छत्तीसगढ़ नवीन का सुयश, प्रथम प्रयास में बने सीए

नवीन का सुयश, प्रथम प्रयास में बने सीए

222
0

जोहार छत्तीसगढ़-खरसिया।
नगर के प्रतिष्ठित समाजसेवी स्व. भगतराम अग्रवाल के पौत्र एवं शहर की जानी मानी हस्ती स्व. नटवर पांडे के सुपुत्र नवीन अग्रवाल अपने पहले प्रयास में ही सीए फाइनल एग्जाम क्लियर कर सीए बन गए है। नवीन शुरू से ही होनहार छात्र रहे है। इन्होंने अपनी 12वीं तक की पढ़ाई खरसिया में रहकर ही पूरी की तथा उसके पश्चात रायपुर में रहकर कड़ी मेहनत एवं लगन से यह मुकाम हासिल करते हुए अपने माता-पिता सहित परिवार का नाम रोशन किया। ेसीए नवीन ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपनी माता, बड़ी बहन सहित मित्रो एवं परिजनों को दिया है। नवीन ने बताया उनकी माताजी एवं बड़ी बहन ने हमेशा उन्हें भरपूर सहयोग किया जिनकी बदौलत आज वो इस मुकाम पर पहुंच पाएं है। सीए नवीन अग्रवाल की इस चमकीली सफलता से तिगडऩीया परिवार सहित पूरे नगर में हर्ष की लहर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here