जोहार छत्तीसगढ़-धरमजयगढ़।
विडंबना देखिए करोड़ों रूपये से बना भवन आज धुल फाक रहा है। हम आपको बता दे कि खण्ड चिकत्साधिकारी ऑफिस के लिए शासन ने करोड़ों रूपए जारी कर धरमजयगढ़ एसडीएम बंगला के पास एक आलिशान भवन का निर्माण करवाया है। और निर्माण होने के बाद इस भवन का विधिवत उद्घाटन भी बड़े धूमधाम से करवाया है। लेकिन विडंबना है कि उद्घाटन हुए साल भर हो जाने के बाद भी बीएमओ ऑफिस नये भवन में संचालित नहीं हो पा रहा है, नये भवन में ऑफिस संचालित नहीं होने से भवन की स्थिति खराब हो रहा है। ब्लॉक पब्लिक हेल्थ युनिट भवन के नीचे तल में लैब और ऊपर मंजिल में बीएमओ ऑफिस संचालन होना है। लेकिन इस भवन का संचालन नहीं होने से विकासखण्ड के लोगों को लैब का लाभ नहीं मिल रहा है। जबकि धरमजयगढ़ में बीएमओ का स्थाई कार्यालय नहीं है बीएमओ कार्यालय का संचालन सिविल अस्पताल के भवन में किया जा रहा है। इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी नए भवन में अपना ऑफिस संचालित नहीं कर रहे हैं। आज के समय में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ युनिट भवन में कार्यालय नहीं लगने से जानवर और मुसाफिरों ने डेरा जमा लिया है। भवन के बाथरूम में ताला खुला होने के कारण बाथरूम का हलत खराब हो गया है। तो नहीं ब्लॉक पब्लिक हेल्थ युनिट के सामने आंगन में लोग गाड़ी रखने का पार्किंग बना लिया है। एक स्वास्थ्य विभाग के एक कर्मचारी से इस संबंध में जानकारी मांगने पर बताया कि बहुत जल्द ही ब्लॉक पब्लिक हेल्थ युनिट में बीएमओ ऑफिस स्पिट कर लिया जायेगा।



