जोहार छत्तीसगढ़-बेमेतरा।
बेमेतरा पीडब्ल्यूडी विभाग के बाउंड्री वॉल के अंदर स्वच्छता अभियान के नाम पर एक बड़ा सवाल सामने आया है। जहां पर शराब की बोतलें के अवशेष देखने को आसानी से मिल जाएगा, जो कि जिम्मेदारों की लापरवाही को स्पष्ट दर्शाता है।
जिम्मेदारों की जिम्मेदारी पर उठ रहे सवाल
इस मामले में जिम्मेदारों की जिम्मेदारी पर एक गम्भीर लापरवाही और साफ तौर पर दिखा जा सकता है। अगर विभाग के बाउंड्री वॉल के अंदर ही अस्वच्छता का आलम देखने को मिलता है तो क्या स्वच्छता अभियान के नाम महज दिखावा नहीं तो क्या है वहीं शराब की बोतलें और ठेके के अवशेष मिलना अपने आप में एक गम्भीर विषय है जो यह सवाल उठता है कि विभाग के आला अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों को कितनी गंभीरता से लेते हैं। और किनके इशारे में वीआईपी रूम को कैसे खोल देते हैं। कुछ लोगों को तो शायद घर पसंद ही नहीं आता जिसके वजह से सुबह से रात तक रेस्ट हाउस के रूम खुलवाकर अपनी नींद का आंनद लेते हैं। वहीं जब किसी सामाजिक एवं बाहरी अतिथियों के लिए रूम खोलने की बात करते हैं तो अधिकारी खाली होते हुए भी रूम नहीं देते यह एक बड़ा लापरवाही का मामला लगातार देखने और सुनने को मिलता है। वहीं कई ऐसे लोग हैं जिनको किसी का इजाजत की जरूरत नहीं जब मन पड़ेगा किसी भी रूम को खुलवाकर कब्जा कर अपने पैतृक संपत्ति समझकर ठहरते हैं इन लोगों को किसी अधिकारी कर्मचारी की अनुमति की जरूरत नहीं पड़ता ऐसा कब तक चलेगा यह एक बड़ा सवाल है।
* मैं गंभीरता के साथ मामले को ेसंज्ञान में लूंगा पीडब्ल्यूडी के ई और एसडीओ को अभी तत्काल निर्देशित करता बिना किसी सक्षम बिना अधिकारी का रूम न खोले और अवैध शराब का सेवन न करें और साफ सफाई स्वच्छता में ध्यान दें जो लापरवाही करेगा उनके ऊपर कार्यवाही हो यह बात का सुनिश्चित करवाऊंगा।
प्रकाश भारद्वाज अपर कलेक्टर बेमेतरा



