Home छत्तीसगढ़ धरमजयगढ़ में आपातकाल पर संगोष्ठी का आयोजन ,आपातकाल लोकतंत्र के लिए काला...

धरमजयगढ़ में आपातकाल पर संगोष्ठी का आयोजन ,आपातकाल लोकतंत्र के लिए काला अध्याय – राधेश्याम राठिया ,संविधान की हत्या करने वाली पार्टी संविधान बचाने की बात न करें – अरुणधर दीवान

288
0

जोहार छत्तीसगढ़-धरमजयगढ़।
भारतीय जनता पार्टी आपातकाल के 50 वर्ष होने पर आपातकाल स्मृति दिवस मना रही है। जिसके तहत संगोष्ठी, प्रेसवार्ता, प्रदर्शनी का आयोजन कर रही है। राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी मंडल धरमजयगढ़ द्वारा आपातकाल पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता सांसद राधेश्याम राठिया ने संबोधित करते हुए कहा कि आपातकाल लोकतंत्र के लिए काला अध्याय है। जिसमें संविधान की हत्या कर दी गई। संविधान में अनेक संशोधन किए गए जो देशहित में नहीं है। आपातकाल लगाकर कांग्रेस विरोधी विचारधारा के लोगों को जेल में बंद कर दिया गया। वहीं लोगों पर अनेक तरह के अत्याचार किया गया। जिलाध्यक्ष भाजपा अरुणधर दीवान ने कहा कि आपातकाल लगाकर कांग्रेस पार्टी की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने संविधान की हत्या की है। जो कांग्रेस पार्टी वर्तमान में संविधान बचाने की बात कर देश की जनता को गुमराह करना चाहती है। धरमजयगढ़ विधानसभा क्षेत्र से भी चार लोग मीसाबंदी हुए थे। वर्तमान पीढ़ी को आपातकाल को जानने की जरूरत है। क्योंकि कांग्रेस अपने स्वार्थ के लिए लोकतंत्र की किस तरह हत्या की है। संगोष्ठी को टीकाराम पटेल, नरेश पंडा, गोकुलनारायण यादव ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में पधारे सभी के प्रति भाजपा मंडल अध्यक्ष भरतलाल साहू ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अनेक सेवानिवृत अधिकारी कर्मचारी, गणमान्य नागरिक, गैर राजनीतिक संगठन के सदस्य सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here