जोहार छत्तीसगढ़-रतनपुर।
शहीद नूतन सोनी शासकीय पूर्व बालक माध्यमिक शाला रतनपुर में शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनोज पाटले (पार्षद वार्ड क्रमांक 05),अध्यक्षता कर रहे शिव मोहन बघेल , एवं विशिष्ट अतिथि अनिल चंदेल रहे। सभी अतिथिओं द्धारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर पूजा अर्चना करते हुये इस कार्यक्रम शुरू आत कियाड्ड गया। इसके पश्चात छात्रों को तिलक लगाकर, माला पहनाकर, मिठाई खिलाकर शाला प्रवेश कराया गया। इस कार्यक्रम दौरान छात्रों को गणवेश, पुस्तक, पेन, पेंसिल इत्यादि का अतिथियों द्धारा वितरण किया गया। सभी अतिथियों द्धारा आशीर्वचनों के माध्यम से छात्रों को प्रतिदिन स्कुल आने, मन लगाकर पढ़ाई करने, ताकि नगर, माता-पिता, विघालय, शिक्षकों का नाम रोशन हो ताकी देश सेवा का अवसर प्राप्त हो ऐसी संदेश दिया गया। इस कार्यक्रम में दीपक सिंह ठाकुर, प्रभा मानिकपुरी, शीला गुप्ता, मोनू ठाकुर,शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष दुर्गा धीवर, फरवी (प्राचार्य श. नू.सो.शास.उ.मा.वि.रतनपुर ) सीमा मरावी (प्रधान पाठक),अजय गुप्ता (शिक्षक),अनवर सर,पाण्डेय सर, ममता भोसले (भृत्य) पालकगण,सहित अन्य लोगों की उपस्थिति रही।



