Home छत्तीसगढ़ संदिग्ध परिस्थिति में मिला अज्ञात महिला का शव, हत्या की आशंका

संदिग्ध परिस्थिति में मिला अज्ञात महिला का शव, हत्या की आशंका

2449
0

जोहार छत्तीसगढ़-बेमेतरा।
बेमेतरा जिले के थाना सिटी कोतवाली अंतर्गत ग्राम रांका में बीते रविवार 23 जून 2025 को एक अज्ञात महिला का सड़ा-गला शव बरामद हुआ है। प्रारंभिक जांच के अनुसार, शव की स्थिति देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि महिला की मृत्यु 10 से 12 दिन पूर्व हुई होगी। महिला की आयु लगभग 25 से 35 वर्ष के बीच आंकी जा रही है। शव की पहचान के लिए पुलिस ने कुछ विशेष विवरण साझा किए हैं। घटना स्थल पर एक गुलाबी रंग की लेडीज सैंडल भी मिली है। दोनों हाथों में लाल व गुलाबी रंग की चूडिय़ां और कानों में बाजारू झुमके थे। महिला ने पीले रंग की लाइनदार कुर्ती और काले रंग की लेगिंग्स पहनी हुई थी। इस मामले में किसी भी तरह की जानकारी रखने वाले नागरिकों से पुलिस ने अनुरोध किया है कि वे निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here