Home छत्तीसगढ़ नवागढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष ने अधिकारियों की मनमानी के खिलाफ अपने कक्ष...

नवागढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष ने अधिकारियों की मनमानी के खिलाफ अपने कक्ष में जड़ा ताला, जनहित के मुद्दों पर गहराया संकट

432
0

जोहार छत्तीसगढ़-बेमेतरा।
नवागढ़ नगर पंचायत के अध्यक्ष सिद्धांत चौहान ने सोमवार को अपने कक्ष में ताला जड़कर अधिकारियों की उदासीनता और मनमानी के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। चौहान ने आरोप लगाया कि अधिकारी जनता को बेवजह परेशान कर रहे हैं और जनहित से जुड़े मुद्दों पर कोई काम नहीं हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि नगर पंचायत में निर्वाचित प्रतिनिधियों की जगह मुखबिर सक्रिय हैं, जो तबाही का कारण बनेंगे। अध्यक्ष चौहान ने बताया कि उन्होंने 11 जून को सीएमओ को पत्र लिखकर सफाई, आवास योजना के पात्र हितग्राही, जोनल लीडर, विभिन्न प्रकार की पेंशन, नामांतरण सहित कुल सत्रह बिंदुओं पर बैठक बुलाने का आग्रह किया था, लेकिन सीएमओ ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की। चौहान ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि नवागढ़ नगर पंचायत एक राजनीतिक अखाड़ा बन गया है, जहां से केवल नोटिस जारी करके सामाजिक समरसता बिगाडऩे का कारोबार हो रहा है। उन्होंने सीएमओ निवास से लेकर बाजार तक फैली गंदगी और बारिश के मौसम के बावजूद अव्यवस्था पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने पार्षदों को मानसिक रूप से प्रताडि़त करने का आरोप लगाते हुए कहा कि आज पार्षद अपने वार्ड में सुशासन दिखाने की स्थिति में नहीं हैं। चौहान ने चेतावनी दी कि अगर मूलभूत सुविधाओं की दरकार पूरी नहीं हुई और कोई सुनने वाला नहीं मिला, तो वे नगर पंचायत के बाहर बैठकर प्रदर्शन करेंगे और जरूरत पडऩे पर जनता स्वयं कदम उठाएगी। यह घटना नगर पंचायत में व्याप्त अनियमितताओं और जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों के बीच समन्वय की कमी को उजागर करती है, जिससे क्षेत्र की जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here