Home छत्तीसगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष सिद्धांत चौहान ने पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप, विकास...

नगर पंचायत अध्यक्ष सिद्धांत चौहान ने पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप, विकास कार्यों में बाधा डालने का दावा

848
0

जोहार छत्त्तीससगगढ़-बेमेतरा।
नवागढ़ नगर पंचायत के अध्यक्ष सिद्धांत चौहान ने पार्षदों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि वे जनहित के कार्यों में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं और उन्हें विकास कार्य करने से रोका जा रहा है। चौहान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर अपनी पीड़ा व्यक्त की, जिसमें उन्होंने बताया कि उनके द्वारा लाए गए विकास कार्यों से संबंधित प्रस्तावों को पार्षदों द्वारा लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने यहाँ तक कहा कि बच्चों के जाति प्रमाण पत्र बनवाने जैसे महत्वपूर्ण कार्य के लिए भी पंचायत प्रस्ताव पारित नहीं हो पा रहा है। चौहान ने अपने पोस्ट में इस बात पर जोर दिया कि नवागढ़ की जनता ने उन्हें जनादेश देकर अध्यक्ष बनाया है, लेकिन दूसरी शक्तियां उन्हें इस पद पर देखना नहीं चाहतीं और उन्हें कार्य करने से रोकने का प्रयास कर रही हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि उन्हें कार्य करने से रोकने का सीधा असर नवागढ़ के विकास पर पड़ेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here