Home छत्तीसगढ़ अवैध तरीके से घुसपैंठ कर निवास करे रहे बंग्लादेशियों से पूछताछ शुरू,...

अवैध तरीके से घुसपैंठ कर निवास करे रहे बंग्लादेशियों से पूछताछ शुरू, सही जांच पर जायेंगे जेल

85
0
oplus_0

जोहार छत्तीसगढ़-धरमजयगढ़।
धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र में अवैध तरीके से बंग्लादेश से घुसपैंठ कर निवास करने वालों पर धरमजयगढ़ पुलिस की सख्ती देखने को मिल रही है। घुसपैंठियों की खोज खबर लेना शुरू कर दिया है। हम आपको बता दे कि धरमजयगढ़ क्षेत्र में भारी संख्या में बंग्लादेशी घुसपैंठी अवैध तरीके से निवास कर रहे हैं। जिसकी खबरे समय-समय पर अखबारों की सुर्खियां बनता रहता है। लेकिन इसके बाद भी स्थानीय प्रशासन घुसपैंठियों पर कार्यवाही नहीं कर रहे थे। नगरीय क्षेत्र की बात करें तो वार्ड क्रमांक 6 एवं 3 में सबसे अधिक बंग्लादेशी घुसपंैठी रहते हैं। तो वहीं ग्रामीण क्षेत्र में भी भारी संख्या में बंग्लादेशी रहने लगे हैं। ये घुसपैंठी लोग अवैध तरीके से आधार कार्ड, वोटर आईडी एवं राशन कार्ड बनवा लिये हैं। और हमारे लालची जनप्रतिनिधि कुछ पैसों की लालच में अपना जमीर बेचते हुए फर्जी तरीके से इनका सभी प्रकार का प्रमाण पत्र बनवा दिया है। धरमजयगढ़ में निवास कर रहे घुसपैंठी बंग्लादेशियों को शासन का हर योजना का लाभ मिल रहा है। बड़ी विडंबना है कि छत्तीसगढ़ के मुल निवासियों को शासन की योजना का लाभ नहीं मिल रहा है लेकिन घुसपैंठियों को शासन की योजना का हर लाभ लालची जनप्रतिधि दिलवा रहे हैं।

कब होगा नगरीय क्षेत्र के बंग्लादेशियों पर कार्यवाही?

धरमजयगढ़ पुलिस सागरपुर में अवैध तरीके से घुसपैंठ कर निवास कर रहे घुसपैंठियों को थाना बुलाकर पूछताछ कर रही है। लेकिन धरमजयगढ़ के नगरीय क्षेत्र वार्ड क्रमांक 3 और 6 में भी बंग्लादेशी घुसपैंठी बहुत अधिक संख्या में रहते हैं और इन बंग्लादेशियों को स्थानीय लोग बिना जांचे परखे मकान किराये पर दे रहे हैं। पुलिस के लिए सबसे बड़ा सरदर्द की बात है कि इन घुसपैंठियों के पास वर्तमान में छत्तीसगढ़ का हर प्रमाण पत्र उपलब्ध है, जिसके कारण पुलिस को जांच करने में परेशानी हो रही है। हम आपको बता दे कि शासन द्वारा बंग्लादेश से हिन्दु परिवार को लाकर बसाया गया है उनके पास आरआर नंबर उपलब्ध है जिसको सीधा साधा भाषा में लाल पुस्तक बोला जाता है। इन घुसपैंठियों से अगर पुलिस इनका आरआर नंबर या लाल पुस्तक की मांग करे तो इनकी सच्चाई सामने आ जायेगा। और ये लोग अवैध तरीके से घूसपैंठ करने के मामले में सभी जेल की हवा खायेंगे।

फर्जी दस्तावेज बनाने के मामले में जनप्रतिनिधि भी जा सकते हैं जेल?

अगर इन बंग्लादेशी घुसपैंठियों की सही तरीके से जांच की जाये तो बंग्लादेशी घुसपैंठी तो जेल जायेंगी ही साथ में इनका फर्जी आईडी बनवाने के मामले में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं कई अधिकारी-कर्मचारी भी जांच के दायरे में आ सकते हैं, जांच के बाद कई लोग इन बंग्लादेशी घुसपैंठियों के साथ जेल जा सकते हैं?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here