Home छत्तीसगढ़ अवैध उत्खनन पर जिला प्रशासन का शिकंजा, 50 से अधिक वाहन जब्त

अवैध उत्खनन पर जिला प्रशासन का शिकंजा, 50 से अधिक वाहन जब्त

960
0

 

जोहार छत्तीसगढ़- बेमेतरा।

जोहर छत्तीसगढ़’ में प्रकाशित खबर के बाद बेमेतरा जिला प्रशासन ने अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर रणबीर शर्मा के निर्देश पर राजस्व, पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त टीमों ने पिछले दो दिनों (18 और 19 जून) में ताबड़तोड़ अभियान चलाकर 50 से अधिक वाहन जब्त किए हैं। इस कार्रवाई से जिले में अवैध खनन गतिविधियों में लिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है।
खनिज अधिकारी श्रीमती अर्चना ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि ‘जोहर छत्तीसगढ़’ में खबर प्रकाशित होने के बाद सक्रियता बढ़ाते हुए खनिज एवं खान विकास अधिनियम के तहत कुल 29 हाइवा,  3 ट्रक,  9 ट्रैक्टर, 1 टिपर और 9 जेसीबी मशीनें जब्त की गई हैं। ये सभी वाहन अवैध परिवहन और उत्खनन में शामिल पाए गए थे। अवैध रेत भंडारण पर भी प्रशासन का वार प्रशासन ने अवैध रेत भंडारण के मामलों में भी कड़ी कार्रवाई की है। राजस्व अमले और खनिज विभाग ने ग्राम सरदा में 30 ट्रिप (ट्रैक्टर) रेत और ग्राम सिंगदेही में 198 ट्रिप (ट्रैक्टर) रेत जब्त की। इन सभी मामलों में कानूनी प्रक्रिया जारी है। कलेक्टर की सख्त चेतावनी कलेक्टर रणबीर शर्मा ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन, रेत के अवैध भंडारण और परिवहन को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले के खनिज संसाधनों की सुरक्षा और पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है, और ऐसी कार्रवाईयाँ भविष्य में भी जारी रहेंगी।
कलेक्टर ने आम जनता से भी अपील की है कि किसी भी अवैध खनन गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को दें ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके। जिला प्रशासन की यह सख्त पहल न केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने में मदद कर रही है, बल्कि जिले की खनिज संपदा के संरक्षण में भी अहम भूमिका निभा रही है। यह कार्रवाई अवैध खनन माफियाओं के लिए एक स्पष्ट संदेश है कि जिले की प्राकृतिक संपदा की लूट को रोका जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here