Home छत्तीसगढ़ मुर्गा वाहन पलटा, ड्राइवर फंसे रहे और लोग लूटते रहे मुर्गे

मुर्गा वाहन पलटा, ड्राइवर फंसे रहे और लोग लूटते रहे मुर्गे

1080
0

जोहार छत्तीसगढ़-बेमेतरा।
बिलासपुर हाईवे पर बेमेतरा जिले के टेमरी ओवर ब्रिज के पास आज एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। मुर्गों से भरा एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे चालक वाहन के अंदर ही फंस गए। हालांकि, मानवीयता को शर्मसार करते हुए, मौके पर मौजूद राहगीर और ग्रामीण मदद करने के बजाय गिरे हुए मुर्गों को लूटने में व्यस्त हो गए। यह पूरा मामला नांदघाट थाना क्षेत्र का है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिकअप वाहन में बड़ी संख्या में मुर्गे लदे थे, जो अचानक पलट गया। हादसे में वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और गाड़ी के अंदर फंस गया, जिससे उसे तत्काल सहायता की आवश्यकता थी। लेकिन, अफसोसनाक बात यह रही कि लोगों ने ड्राइवर की मदद करने के बजाय, सड़क पर बिखरे मुर्गों को इक_ा करना शुरू कर दिया। इस घटना ने एक बार फिर समाज में संवेदनशीलता और आपातकालीन स्थितियों में प्राथमिकताओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और चालक को बाहर निकालने के प्रयास किए। इस संबंध में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here