Home छत्तीसगढ़ भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने राजमाता अहिल्याबाई होल्कर 300 जयंती पर स्वच्छता...

भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने राजमाता अहिल्याबाई होल्कर 300 जयंती पर स्वच्छता अभियान चलाया

356
0

 जोहार छत्तीसगढ़-रतनपुर।
पुण्य श्लोक राजमाता अहिल्याबाई होल्कर के 300 वीं जन्म जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष दुर्गा कश्यप बबलू के नेतृत्व में रतनपुर मंडल द्वारा जगदेव बंध तलाब स्थित शिव मंदिर प्रांगण घाट पचरी और आस पास की साफ सफाई का स्वच्छता अभियान चलाया राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती अभियान के अवसर पर मंडल अध्यक्ष दुर्गा कश्यप ने माता अहिल्याबाई होल्कर की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को उनके कार्यकाल की जानकारी दिया। इस मौके पर दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में झाड़ू लेकर सफाई शुरू किया।मन्दिर परिसद के आसपास पड़ी पन्नी, कूड़ा, कचरा आदि को बिन कर भाजपाइयों ने स्वच्छ बनाया। मौजूद लोगों को जागरूक करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष लवकुश कश्यप ने कहा कि हम सभी को अपने घर के आसपास एवं सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता का विशेष ध्यान देना चाहिए कोशिश करें कि जो भी खाए-पिएं उसे सड़क किनारे रखें कूड़ेदान में ही डाले। कूड़े कचरे को सड़क या सार्वजनिक स्थल पर ना फेंके स्वच्छता अभियान के बाद मंडल महामंत्री ज्वाला कौशिक ने मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं एवं लोगों को जानकारी देते हुए माता अहिल्याबाई के जीवन पर बताया कि विषम परिस्थितियों में भी लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर ने अपने राज्य को सशक्त बनाने के साथ जनता की भलाई खासकर महिलाओं के उत्थान, सम्मान के लिए कई विशेष योजनाएं चलाईं। तहस-नहस किए गए मंदिरों का जीर्णोद्धार भी उनके द्वारा कराया गया। उन्होंने उस समय जनता के हित में बहुत सी धर्मशालाएं भी बनवाई। राजमाता अहिल्याबाई होलकर मालवा साम्राज्य की होलकर रानी थीं उन्हें भारत की सबसे दूरदर्शी महिला शासकों में से एक माना जाता है। 18वीं शताब्दी में मालवा की महारानी के रूप में धर्म का संदेश फैलाने में और औद्योगीकरण के प्रचार-प्रसार में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा स्वच्छता अभियान मुख्य रूप से उपस्थित थे लवकुश कश्यप दुर्गा बबलू कश्यप डा सुनिल जायसवाल संतोष तिवारी सुरेश सोनी रविंद्र दुबे संतोष यादव ज्वाला कौशिक प्रशांत यादव बीनू निराला ज्ञानेंद्र कश्यप दिनेश प्रभाकर शिवमोहन बघेल डा चंद्र कुमार सूरज कश्यप राजकुमारी बिसेन इंदु यादव विजय हर्ष पटेल शंकर राव रामा जायसवाल राहुल कश्यप प्रेमांशु तिवारी कुश कहरा द्वारिका पटेल रामायण वैष्णव कृपाल सिंह रामायण श्यामले मनोज सारथी दिलीप रजक नाथू राम रामकुमार कश्यप प्रहलाद कश्यप जी,एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here