Home छत्तीसगढ़ मोपका में हुआ छत्तीसगढिय़ा क्रांति सेना का मैराथन बैठक

मोपका में हुआ छत्तीसगढिय़ा क्रांति सेना का मैराथन बैठक

324
0

जोहार छत्तीसगढ़-बिलासपुर।
रिवर व्यू में भोजली घाट, भाषा के लिए गांधी जयंती में 150 किमी पदयात्रा के लिए बना सहमति
छत्तीसगढिय़ा रोजगार, भाषा के लिए मुखर संगठन छत्तीसगढिय़ा क्रांति सेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का बैठक आज बिलासपुर नगर निगम के मोपका क्षेत्र में हुआ। बैठक में मोपका क्षेत्र के करीब 25 युवा सम्मिलित हुए जिसे संगठन के जिले भर से आय पदाधिकारियों ने संबोधित किया। इस अवसर पर भाषा कि लड़ाई के लिए मुखर छत्तीसगढिय़ा महिला क्रांति सेना प्रमुख लता राठौर ने कहा कि भाषा के लिए यह सरकार गूंगी बनी हुई है जिसे मुंह में जुबान लाने और छत्तीसगढिय़ों को जगाने के लिए गांधी जयंती के दिन सैकड़ों कि संख्या में रतनपुर, बिलासपुर से मुख्यमंत्री निवास तक पदयात्रा करना है। वहीं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी जिलाध्यक्ष ठाकुर शैलू छत्तीसगढिय़ा ने कहा कि न्यू अरपा नदी व्यू में 4 जगहों पर भोजली घाट, गुरु घासीदास घाट, लक्ष्मण मस्तूरिया घाट, और सूरज बाई खांडे के नाम से घाट हमारे संगठन द्वारा बनाया जाएगा। इस अवसर पर जिले के सभी विधानसभा प्रभारी समेत करीब 50 लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here