Home छत्तीसगढ़ नन्हें हाथी शावक की तैरती हुई शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप,...

नन्हें हाथी शावक की तैरती हुई शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप, वन विभाग की टीम पहुंची मौके पर

490
0

जोहार छत्तीसगढ़-घरघोड़ा।
खबर घरघोड़ा क्षेत्र से निकलकर सामने आ रही है जहां पानी में डूबने से नन्हें हाथी शावक की मौत हो जाने की जानकारी मिली है। इस घटना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मिली जानकारी के मुताबिक घरघोड़ा रेंज के कटंगडीही के जंगल में स्थित मंगलवार की सुबह मछरीछिचरा डहर नाले में एक नन्हें हाथी शावक की तैरती हुई लाश मिलने से पूरे गांव में हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई। जिसके बाद गांव के ग्रामीणों इस पूरे मामले की जानकारी वन विभाग के अधिकारी को दी और फिर विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गए हैं। बताया जा रहा है कि हाथी शावक की उम्र करीब एक साल के आसपास है। संभवत: हाथियों का दल यहां नहाने पहुंचा होगा इसी शावक की दबकर मौत हो गई होगी। आपको बता देंं कि पिछले कुछ दिनों से रायगढ़ जिले में अलग-अलग जंगलों में कुल 206 जंगली हाथी विचरण कर रहे है। साथ ही साथ दो दिन पहले एक ही रात में जंगली हाथी के द्वारा दो महिलाओं को मौत के घाट उतारने की घटना के बाद से हाथी प्रभावित गांव के ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here