जोहार छत्तीसगढ़-धरमजयगढ़।
एक अज्ञात व्यक्ति घायल अवस्था में शराब दुकान के पास होने की खबर लगने पर धरमजयगढ़ पुलिस द्वारा सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने पाया कि अज्ञात व्यक्ति शराब के साथ जहर सेवन किया है, सिविल अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा ईलाज किया जा रहा था ईलाज के दौरान अज्ञात व्यक्ति की मौत सिविल अस्पातल में हो गया है। धरमजयगढ़ पुलिस अज्ञात मृतक की पहचान करने में जूटी है। पुलिस ने अपील की है कि किसी को अज्ञात मृतक व्यक्ति पहचान हो तो धरमजयगढ़ पुलिस को सूचना दे। मृतक का शव सिविल अस्पातल में रखा हुआ है।