Home छत्तीसगढ़ कांग्रेस चुनाव में नहीं लिया भाग, जगन्नाथ यादव बने निर्विरोध नगर पंचायत...

कांग्रेस चुनाव में नहीं लिया भाग, जगन्नाथ यादव बने निर्विरोध नगर पंचायत उपाध्यक्ष

676
0
??????????

जोहार छत्तीसगढ़-धरमजयगढ़।

धरमजयगढ़ नगर पंचायत में पहले ही भाजपा कब्जा जमा लिया है, आज उपाध्यक्ष चुनाव में भी भाजपा ने कब्जा जमाया है। धरमजयगढ़ में कांग्रेस का हाल इतना बूरा है कि उपाध्यक्ष चुनाव में अपना प्रत्याशी तक नहीं उतार पाया है। चुनाव से पहले एक से एक धुरंधर मैं उपाध्यक्ष का दावेदार हूं मैं उपाध्यक्ष बनूंगा एक बार चुनाव तो जीत जाऊं का दम भरने वाले उपाध्यक्ष चुनाव में भाग लेने नहीं पहुंचे। बता दे 10 भाजपा पार्षद और 4 कांग्रेस पार्षद चुनाव जीत कर आये हैं। भाजपा ने आज सीनियर भाजपा कार्यकर्ता जगन्नाथ यादव को उपाध्यक्ष का प्रत्याशी घोषित किया था। वार्ड क्रमांक 11 के पार्षद जगन्नाथा यादव ने अपना नामांकन दाखिल किया, और कोई नामांकन दाखिल नहीं किया। और जगन्नाथ यादव निर्विरोध नगर पंचायत धरमजयगढ़ का उपाध्यक्ष निर्वाचित हो गया है। निर्विरोध उपाध्यक्ष बनने के बाद जगन्नाथ यादव को कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से लाद दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here