जोहार छत्तीसगढ़-धरमजयगढ़।
नगर में बेलगाम होकर ओवर स्पीड में दौड़ रहे फ्लाई एश वाहन आए दिन दुर्घटना को अंजाम दे रहे हैं। और स्थानीय प्रशासन है कि इन वाहन चालकों पर कार्यवाही नहीं कर रहे हंै। जिसका नतीजा है कि फ्लाई एश वाहन अपने क्षमता से अधिक मात्रा में फ्लाई एश लोड कर सड़क में दौड रही है। वाहन में ओवर लोड होने के कारण सड़क में डस्ट गिराते जाते हैं। ट्रक के पीछे चलने वाले मोटरसायकल सवार को भारी परेशानियों का सामना करन पड़ रहा है। ओवर लोड और अधिक स्पीड में दौड़ रहे फ्लाई एश वाहन पर स्थानीय प्रशासन किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं कर रहे हैं जिससे नाराज लोगों ने प्रशासन के खिलाफ आंदोलन करने की बात कर रहे हैं। आपको बता दे कि जिला कलेक्टर ने सख्त निर्देश दिये हैं कि कोई भी वाहन ओवर लोड सड़क पर नहीं दौड़ेगी, लेकिन धरमजयगढ़ में कलेक्टर के निर्देश का पालन नहीं किया जा रहा है और खुलेआम सड़क पर फटा हुआ तिरपाल ढककर सरपट ओवर लोड फ्लाई एश वाहन दौड़ रहे हैं। स्थानीय प्रशासन को चाहिए कि कलेक्टर के निर्देश का कड़ाई से पालन करते हुए ओवर लोड और ओवर स्पीड वाहन कर कड़ी कार्यवाही करते हुए क्षेत्रवासियों को सुरक्षा प्रदान करें।
कार्यवाही नहीं होने पर जल्द हो सकता हैं आंदोलन?
हर दिन सैकड़ों के तादत पर ओवर लोड फ्लाई एश वाहन नगर के बीचों बीच से सरपट दौडऩे से स्कूली बच्चों के जान का खतरा बना रहता है। क्योंकि ये वाहन बेलगाम होकर नगर की बीच से ओवर स्पीड से चलते हैं। लोगों का कहना है कि स्थानीय प्रशासन ओवर लोड एवं ओवर स्पीड से नगर के बीच चलने वाली वाहन पर नियमानुसार कार्यवाही करें और क्षेत्र की जनता को सुरक्षा उपलब्ध कराए, फ्लाई एश वाहन चालकों पर कार्यवाही करते हुए नगर प्रवेश के साथ ही उसकी स्पीड कम करते हुए 20 किलो मीटर की स्पीड से शहर को पार करें, अगर स्थानीय प्रशासन हमारी मांग को पूरा नहीं करते हैं तो जल्द ही स्थानीय प्रशासन के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। अब देखना है कि स्थानीय प्रशासन क्षेत्रवासियों की मांग अनुसार ओवर लोड वाहन पर रोक लगाते हुए कार्यवाही करते हैं या फिर बेलगाम होकर सड़क में दौडऩे की छुट जारी रहता है।