Home छत्तीसगढ़ भाजपा में आने की लगी होड़ेेेेेे, जनादेश मिला कांग्रेस को अब भाजपा...

भाजपा में आने की लगी होड़ेेेेेे, जनादेश मिला कांग्रेस को अब भाजपा प्रवेश की चल रही तैयारी

620
0

जोहार छत्तीसगढ़-धरमजयगढ़।

नगरी निकाय चुनाव को बीते कुछ ही दिन हुए हैं, जहां मतदाताओं ने अपने-अपने मतों का प्रयोग करते हुए राष्ट्रीय पार्टी के प्रत्याशियों को मौका दिया। वहीं प्रत्याशी ही यदि दल बदलू हो जाए तो उस जनादेश का क्या? जी हां हम बात कर रहे हैं धरमजयगढ़ नगर पंचायत में बीते दिनों हुए चुनाव का विशेष सूत्रों से मिल रही जानकारी अनुसार कांग्रेस से जीत दर्ज कर आए पार्षद बहुत ही जल्द भाजपा प्रवेश करने जा रहे हंै। ऐसी सुगबुगाहट नगर में सुनने को मिल रही है। बहरहाल ये तो आने वाला समय ही बताएगा कि वो ऐसा क्या सोचकर करने जा रहे हैं। मगर नगर पंचायत के उपाध्यक्ष चुनाव से पहले नगर में ऐसी चर्चा राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मचा दी है।

लोगों में चर्चा का बाजार गर्म, भाजपा अब भाजपा नहीं कांग्रेस युक्त भाजपा हो गई?

धरमजयगढ़ में जिस प्रकार से कांग्रेसियों को भाजपा में प्रवेश दिया जा रहा है, उससे आने वाले समय में भाजपा को नगर में नुकसान होने की संभावना बनते जा रहे हैं। ठेला गुमटियों में कांग्रेसियों का भाजपा प्रवेश का चर्चा खुब हो रही है। यहां तक की वृत मंत्री ओपी चौधरी का धरमजयगढ़ प्रथम आगमन पर कुछ कांग्रेसियों ने भाजपा प्रवेश किया था, कांग्रेस से भाजपा प्रवेश करने के बाद पार्टी ने इन लोगों को कई प्रकार का चुनाव में प्रभार भी दिया था। चुनाव में प्रभार देने से कई जगह भाजपा को फायदा भी हुआ तो कई वार्ड में इसका असर उल्टा पड़ा और भाजपा प्रत्याशी चुनाव हार गये। एक कांग्रेसी नेता जो भाजपा प्रवेश किया था वो निर्दलीय प्रत्याशी को वोट नहीं देने पर दुकानदारी बंद करने की धमकी तक दे दिया था। इसकी खबर लगने पर भाजपा के कुछ नेता वोटर के पास जाकर समझया और वोट को अपने पक्ष में कर लेने की बात कर रहे थे। लेकिन कांग्रेसी छाप भाजपा को किसी प्रकार की कोई समझाइस नहीं दिया जिसका असर है कि भाजपा प्रत्याशी चुनाव जीते जीते हार गए। कांग्रेसियों के भाजपा प्रवेश से भाजपा के पूराने कार्यकर्ताओं में जबदस्त आक्रोश देखने को मिल रहे हैं और कहते फिर रहे हैं भाई अब भाजपा, भाजपा नहीं रहा कांग्रेस युक्त भाजपा हो गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here