Home छत्तीसगढ़ नगरपालिका का अध्यक्ष बने लव कुश कश्यप, भाजपा के आठ पार्षद, कांग्रेस...

नगरपालिका का अध्यक्ष बने लव कुश कश्यप, भाजपा के आठ पार्षद, कांग्रेस पांच, दो निर्दलीय पार्षद मारी बाजी

678
0
जोहार छत्तीसगढ़ – रतनपुर।
 नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद सहित पंद्रह वार्डों के पार्षद पद के लिए हुए चुनाव की मतगणना शनिवार को संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी लवकुश कश्यप ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 1112 मतों के भारी अंतर से पराजित किया हैं। उनके निकटतम प्रत्याशी निर्दलीय कन्हैया यादव को 3179 मत मिले। कांग्रेस के बागी रमेश सूर्या ने 2985 मत हासिल किया। रतनपुर नगर पालिका परिषद में पार्षद पद के वार्ड क्रमांक एक से भाजपा प्रत्याशी ममता पाव को 552 मत मिले। इन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 130 मतों से हराया है। कांग्रेस की इंद्र वती पाव को 434 और नोटा को 18 मत मिले। वार्ड क्रमांक दो से भाजपा की
इंदु यादव ने 539 मत हासिल किया। इन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 201 मतों से हराया है। कांग्रेस की लक्ष्मीन दुबे को 338, निर्दलीय शैल जायसवाल को 34 और नोटा को 18 मत मिले। वार्ड तीन से कांग्रेस प्रत्याशी शोभा दुबे को 858 मत मिले। इन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 417 मतों से पराजित किया है। भाजपा प्रत्याशी राजेश्वरी दुबे को 441 और नोटा को 20 मत मिले। वार्ड क्रमांक चार से कांग्रेस प्रत्याशी सुनील अग्रवाल संटी को 537 मत मिले। इन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 352 मतों से हराया है। भाजपा की शिवानी सोनी को 185, निर्दलीय नागेंद्र सिंह बैस 50 और नोटा को 20 मत मिले। वार्ड क्रमांक पांच में निर्दलीय प्रत्याशी मनोज पाटले को 505 मत मिले। इन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 113 मतों से हराया है। निर्दलीय नंद कुमार सूर्यवंशी को 361, भाजपा की 392, कांग्रेस प्रत्याशी आशा सूर्यवंशी 121, और नोटा को 30 मत मिले। वार्ड क्रमांक छह में कांग्रेस प्रत्याशी अर्चना संतोष सोनी को 503 मिले। इन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 134 मतों से हराया है। भाजपा प्रत्याशी सीमा अनिल यादव को 369 और नोटा को 11 मत मिले। वार्ड क्रमांक सात में कांग्रेस प्रत्याशी रामफल श्रीवास को 458 मत मिले। इन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 233 मतों से पराजित किया है। भाजपा प्रत्याशी रामायण दास वैष्णव को 225, निर्दलीय प्रत्याशी आरती योगेश वैष्णव को 18 और नोटा को 21 मत मिले। वार्ड क्रमांक आठ में कांग्रेस प्रत्याशी
पुष्पकांत गोविंदा कश्यप को 655 मत मिले। इन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 286 मतों से हराया है। भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेंद्र कश्यप को 369, निर्दलीय प्रदीप शुक्ला को 19 और नोटा को 20 मत मिले। वार्ड क्रमांक नौ में भाजपा प्रत्याशी कुश कहरा को 649 मत मिले। इन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 224 मतों से हराया है। कांग्रेस प्रत्याशी यासीन अली को 425 और नोटा को 13 मत मिले। वार्ड क्रमांक दस में भाजपा प्रत्याशी घनश्याम कमलसेन को 429 मत मिले हैं। इन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 160 मतों से हराया है। कांग्रेस प्रत्याशी रामनिहोर कमलसेन को 269, निर्दलीय जमुना माथुर को 258, लोकेश मांडवा को 143 और नोटा को 19 मत मिले।वार्ड क्रमांक ग्यारह में भाजपा प्रत्याशी बीनू निराला को 415 मत मिले हैं। इन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 65 मतों से हराया है। कांग्रेस प्रत्याशी सरोज कौशिक को 350 और नोटा को 9 मत मिले।वार्ड क्रमांक बारह में निर्दलीय प्रत्याशी हकीम मोहम्मद ने 622 मत हासिल किया है। इन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 407 मतों के अंतर से हराया है। कांग्रेस के राजा रावत को 215, भाजपा प्रत्याशी जयप्रकाश कश्यप को 192, निर्दलीय पवन धीवर को 160 और नोटा को 13 मत मिले। वार्ड क्रमांक तेरह में भाजपा प्रत्याशी सूरज कश्यप को 386 मत मिले। इन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 23 मतों से हराया है। कांग्रेस प्रत्याशी को 143, निर्दलीय सनत तंबोली को 363, संजय पटेल को 28, इशाक बेग को 24 और नोटा को 4 मत मिले। वार्ड क्रमांक चौदह में भाजपा प्रत्याशी हर्ष पटेल को 435 मत मिले। इन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 154 मतों से हराया है। कांग्रेस प्रत्याशी बिसाहू प्रधान को 281, निर्दलीय भान सिंह जगत को 45, राम कुमार मरावी को 25 और नोटा को 9 मत मिले। वार्ड पंद्रह में भाजपा प्रत्याशी हीरा सिंह मरावी को 659 मत मिले। इन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 368 मतों से हराया है। कांग्रेस प्रत्याशी मिलन सिंह मरावी को 291, निर्दलीय रमेश मरावी को 143, रघुनाथ सिंह पोर्ते 80 और नोटा को 19 मत मिले हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here