Home छत्तीसगढ़ घरघोड़ा थाना क्षेत्र के गांव में चल रहा खुडख़ुडिय़ा का खेल?

घरघोड़ा थाना क्षेत्र के गांव में चल रहा खुडख़ुडिय़ा का खेल?

319
0

जोहार छत्तीसगढ़-धरमजयगढ़।

रायगढ़ एसपी दिव्यांग पटेल के सख्त निर्देश के बाद भी जिले के कुछ थाना क्षेत्र में जुआ, खुडख़ुडिय़ा का खेल खुलेआम चल रहा है। पुलिस कप्तान की फरमान के बाद भी पुलिस इन पर लगाम नहीं लगा पा रहे हैं। रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र के एक ऐसा गांव है जहां हर दिन, दिन रात खुडख़ुडिय़ा का खेल खेलवाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि थाना से 10-12 किलोमीटर की दूरी पर बसा गांव केराखोल में हर दिन खुडख़ुडिय़ा के माध्यम से लाखों रूपये का जुआ खेलवाया जा रहा है। वहीं खुडख़ुडिय़ा खेलवाने वालों ने दावा करते हैं कि इनके ऊपर कोई कार्यवाही नहीं होगा क्योंकि ये लोग सभी को सेट कर रखे हैं। जिसके कारण रूपये पैसों का दाव लगाने वाले बिना डर भय के खुडख़ुुडिय़ा खेलते हैें। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार कल यानि 22 जनवरी को कुर्मीभवना गांव में मेला का आयोजन होना है। मेला में खुडख़ुडिय़ा का खेल जोरदार होना है जिसके लिए खुडख़ुडिय़ा का खेल करवाने वालों ने खिलाडिय़ों को सूचना दिया जा रहा है खेलने के लिए आने के लिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here