Home छत्तीसगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष पद हेतु राजीव अग्रवाल ने कांग्रेस से की दावेदारी,...

नगर पंचायत अध्यक्ष पद हेतु राजीव अग्रवाल ने कांग्रेस से की दावेदारी, पार्टी से चुनाव लडऩे ब्लाक अध्यक्ष को दिया पत्र,नगर को सुंदर बनाना और लोगों तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना पहली प्राथमिकता

303
0

जोहार छत्तीसगढ़-धरमजयगढ़।
नगरीय निकाय चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस के दावेदारों ने मजबूती के साथ अपनी-अपनी दावेदारी रखी है। वहीं आदर्श आचार संहिता लगने के बाद धरमजयगढ़ नगर पंचायत में अध्यक्ष पद को लेकर कांग्रेस के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने अपनी दावेदारी पेश करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष ऋतुराज सिंह ठाकुर को पत्र सौंपते हुए चुनाव लडऩे की अनुमति मांगी है। इस दौरान स्थानीय मीडिया से बातचीत करते हुए राजीव अग्रवाल ने बताया कि अगर कांग्रेस पार्टी उन्हें अपना आशीर्वाद प्रदान करती है तो वो वायदे पर नहीं बल्कि काम करने पर विश्वास रखते हैं। आज तक जितने भी प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा और जीतकर इस ओहदे की जिम्मेदारी ली लेकिन पावर में आते ही केवल अपना विकास करने में पूरे पांच साल बिता देते हैं और आम जनता का दु:ख दर्द तो दूर की बात मूलभूत सुविधा तक का भी उन्हें लाभ नहीं मिलता है ऐसे में पब्लिक का जनप्रतिनिधियों से विश्वास उठ चुका है। दावेदार राजीव अग्रवाल ने बताया कि अगर कांग्रेस पार्टी मुझ पर भरोसा करके चुनावी मैदान में उतारती है तो धरमजयगढ़ की सुंदरता पर फोकस करना और हर वार्ड का विकास करना साथ ही पब्लिक को प्रत्येक मूलभूत सुविधाओं का लाभ दिलाना मेरी पहली प्राथमिकता होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here