जोहार छत्तीसगढ़-धरमजयगढ़।
जैसे-जैसे नगरीय चुनाव की तारीख पास आते जा रहे हैं वैसे-वैसे दावेदार दावेदारी भी कर रहे हैं, वार्ड क्रमांक 11 से बालाराम रवानी के भतीजा गोलू रवानी ने दावेदारी पेस करने के लिए भाजपा पार्टी से आवेदन लिया है। बताया जा रहा है कि गोलू रवानी को मुहल्लेवासियों का समर्थन प्राप्त है, भाजपा का युवा कार्यकर्ता होने के साथ-साथ मोहल्ले वासियों के हर सुख दु:ख में हमेशा साथ खड़ा रहता है। तो वहीं वारिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता बालाराम रवानी का भतीजा है, बालाराम रवानी भाजपा में कई पदों में रहता हुए पार्टी के लिए काम किया है। पिछले चुनाव में भाजपा इस वार्ड से 6 वोट से चुनाव हार गई थी। अगर भाजपा इस वार्ड से गोलू रवानी को टिकट देते हैं तो वार्ड पर कब्जा कर सकते हैं।



