जोहार छत्तीसगढ़-कबीरधाम।
कबीरधाम जिले के एसपी धर्मेंद्र सिंह ने नक्सल प्रभावित क्षेत्र में औचक निरीक्षण के दौरान ड्यूटी से गायब मिले कांस्टेबल साहेब लाल नेताम को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। बताया जाता है कि 12 जनवरी की रात एसपी ने थाना भोरमदेव का निरीक्षण किया, जहां संतरी ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल साहेब लाल नेताम ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए। एसपी ने इस गंभीर लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया। एसपी धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस विभाग में ड्यूटी में लापरवाही बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी, और यह कृत्य पुलिस विभाग की जिम्मेदारी और कर्तव्य के प्रति गंभीर लापरवाही है।



