जोहार छत्तीसगढ़-धरमजयगढ़।
ेनगर पंचायत चुनाव का बिगुल बस दो-चार दिन में बजने ही वाला है, अध्यक्ष, पार्षद का आरक्षण का कार्य पूर्ण हो चुका है, वोटर लिस्ट का अंतिम प्रकाशन 15 जनवरी को होना है। अंतिम प्रकाशन के बाद किसी भी समय आचार सहिंता लग सकता है। चुनाव लडऩे वाले उम्मीदवार अपने-अपने पार्टी से आवेदन पेश कर रहे हैं। भाजपा से इस बार कई कार्यकर्ता अध्यक्ष के लिए टिकट की मांग कर रहे हैं, पार्टी जीतने वाले पर अपनी दांव लगायेगी। भाजपा पार्टी इसके लिए वार्ड में सर्वे का कार्य करेगी और सर्वे के बाद टिकट की घोषण करेगा। अध्यक्ष पद के लिए अभी तक कई नामों की चर्चा नगर में चल रही है। पूर्व मंडल महामंत्री एवं रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया के करीबी हरिचरण अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता विजय अग्रवाल, जयेश मेडिकल के संचालक आनंद अग्रवाल, रमेश चैनानी, लगातार 4 बार का पार्षद विजय यादव, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष महेश चैनानी इनके आलावा और भी कई नामों की चर्चा चौक चौरहों पर चल रहे हैं। तो वहीं अगर देखा जाये तो लगातार चार बार से जीत हासिल करने वाला पार्षद विजय यादव सफल उम्मीदवार साबित हो सकता है अगर भाजपा पार्टी इन पर दांव लगाते हैं तो नगर अध्यक्ष का पद भाजपा के पक्ष में 100 प्रतिशत जाने की उम्मीद है। लेकिन आरक्षण में अध्यक्ष का पद सामान्य मुक्त होने के कारण विजय यादव को पार्टी टिकट शायद ही टिकट देंगे? क्योंकि सामान्य से भी कई कार्यकर्ता उम्मीद लगाये बैंठे हैं कि सामान्य हुआ है इसका लाभ उन्हें मिले, भाजपा वैसे भी युवाओं पर ज्याद विश्वास करते हंैं इसलिए सीनियर कार्यकर्ताओं को चुनाव में शायद टिकट देंगे। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष महेश चैनानी एक सफल राजनीतिकार एवं मिलनसार होने के कारण भाजपा पार्टी एक बार फिर इन्हें टिकट दे सकते हंै। अगर पार्टी महेश चैनानी को टिकट देते हैं तो अध्यक्ष का पद लगभग तय माना जा सकता है कि भाजपा के झोली में जायेगी? अब सवाल उठता है कि राजनीति में कौन किस पर भारी पड़ेगा इसे कोई नहीं कह सकता।



