Home छत्तीसगढ़ देवमोती राठिया वार्ड नं. 9 से पार्षद पद के प्रबल दावेदार …

देवमोती राठिया वार्ड नं. 9 से पार्षद पद के प्रबल दावेदार …

538
0

जोहार छत्तीसगढ़-धरमजयगढ़।
नगरीय चुनाव की तारीख जैसे-जैसे पास आते जा रहा है वैसे-वैसे चुनावी गर्मी बढ़ते जा रहा है। दोनों ही पार्टी के कार्यकर्ता चुनाव लडऩे की इच्छा जाहिर कर रहे हैं। वार्ड पार्षद एवं अध्यक्ष पद पर चुनाव लडऩे वालों ने अपने-अपने पार्टी के पदाधिकारियों के पास आवेदन करने का सिलसिला जारी है। भाजपा से वार्ड क्रमांक 9 के लिए देवमोती राठिया ने अपनी दावेदारी पेश करने के लिए मंडल भाजपा से आवेदन फार्म लिया है। हम आपको बता दे कि देवमोती राठिया ने जिला अध्यक्ष का धरमजयगढ़ प्रथम आगमन पर तिलक लगाकर स्वागत की थी। देवमोती राठिया ओम टेंट हाऊस के संचालक रामू पुरकयस्थ की पत्नी है। इनके पति रामू पुरकयस्थ भाजपा पार्टी में युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष भी रह चूके हैं, देवमोती राठिया शिक्षित उम्मीदवार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here