Home छत्तीसगढ़ भाजपा जिला अध्यक्ष अरूणधर दिवान का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

भाजपा जिला अध्यक्ष अरूणधर दिवान का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

385
0
oplus_0

जोहार छत्तीसगढ़-धरमजयगढ़।
रायगढ़ भाजपा जिला अध्यक्ष अरूणधर दिवान का प्रथम धरमजयगढ़ आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने नव न्यूक्त जिला अध्यक्ष का फूलमाला एवं फटाका फोड़कर स्वागत किया। जिला अध्यक्ष बनने के बाद आज अरूणधर दिवान का धरमजयगढ़ अगामन हुआ कार्यकर्ताओं ने अपने जिला अध्यक्ष का बाजा गाजा के साथ स्वागत किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाईक रैली निकालकर नगर भ्रमण करवाया। भाजपा जिला अध्यक्ष का रायगढ़ रोड से स्वागत शुरू हुआ, अनिल ढाबा के पास भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने जिला अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया, इसके बाद नव न्यूक्त जिला अध्यक्ष का स्वागत ओंगना चौंक  के पास किया गया जहां देवमोती राठिया ने जिला अध्यक्ष का तिलक लगाकर स्वागत किया। फिर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांधी चौंक  के पास जिला भाजपा अध्यक्ष का स्वागत किया जहां से जिला अध्यक्ष को नगर भ्रमण करवाया गया, नगर भ्रमण करते हुए भाजपा कार्यालय में पहूंचे। भाजपा कार्यालय में अपने कार्यकर्ताओं से मिले।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here