Home छत्तीसगढ़ रायपुर समेत कई जिलों में रात में ठंड कम

रायपुर समेत कई जिलों में रात में ठंड कम

52
0

अगले 2 दिन 2 डिग्री तक लुढ़केगा पारा; फिर 3 डिग्री तक बढ़ेगा न्यूनतम तापमान

छत्तीसगढ़ में हवा की दिशा बदलने के कारण पिछले दो-तीन दिनों से ठंड लगातार कम हो रही है। उसके पहले तक न्यूनतम तापमान सामान्य से कम था। ये बढ़ते-बढ़ते सामान्य के बराबर पहुंचा और मंगलवार को सामान्य से ऊपर पहुंच गया।

मौसम विभाग के मुताबिक छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिनों में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री तक की गिरावट होगी। इसके बाद फिर से रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की वृद्धि होने की सम्भावना है। मंगलवार को प्रदेश में सबसे ठंडा अंबिकापुर रहा। यहां रात का पारा 9.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

रायपुर में कम हुई ठंड

यहां न्यूनतम तापमान बढ़ने से ठंड कुछ कम हो गई है। पारा सामान्य से ज्यादा हो गया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बुधवार-गुरुवार को तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद फिर बढ़ोतरी शुरू होगी। इससे ठंड में और कमी आएगी। मौसम विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार मंगलवार को न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री रहा जो सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here