Home छत्तीसगढ़ नवीन तहसील सुहेला के प्रथम तहसील साहू संघ अध्यक्ष बने सरोज कुमार...

नवीन तहसील सुहेला के प्रथम तहसील साहू संघ अध्यक्ष बने सरोज कुमार साहू

99
0

जोहार छत्तीसगढ़-हथबंद।
नवीन तहसील सुहेला गठन के बाद प्रदेश साहू संघ के द्वारा सामाजिक संगठन तैयार करने हेतु गत दिवस हथबंद के परिक्षेत्र साहू भवन में बैठक हुई। जिसमें जिला प्रभारी खिलावन साहू के साथ चुनावी पर्वेक्षकए जिला अध्यक्ष सुनील साहू के समस्त पदाधिकारी, तहसील साहू संघ सिमगा व सुहेला के समस्त पदाधिकारियों के उपस्थित में नाम लेकर प्रदेश कार्यालय से तहसील एवं परिक्षेत्र साहू संघ के अध्यक्षों का मनोनयन किया गया। जिसमें नवीन तहसील सुहेला के लिए निवर्तमान परिक्षेत्र अध्यक्ष मटिया सरोज कुमार साहू को तहसील अध्यक्ष मनोनीत किया गया। परिक्षेत्र मटिया अध्यक्ष उत्तम साहू, खल्लारी सुहेला, नारायण प्रसाद साहू, परिक्षेत्र हिरमी हिरामन साहू को अध्यक्ष बनाया गया। सरोज कुमार साहू के द्वारा नवीन दायित्व मिलने पर प्रदेश अध्यक्ष टहल सिंह साहू, जिला प्रभारी एवं प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष खिलावन साहू, जिलाध्यक्ष सुनील साहू, निवर्तमान तहसील सिमगा अध्यक्ष जीत राम साहू एवं समस्त प्रदेश, जिला, तहसील के पदाधिकारियों को आभार व्यक्त किया। नवनियुक्ती पर क्षेत्र के शंकरलाल साहू कुंवर सिंह साहू, उत्तम साहू, परेटन साहू, लखनलाल साहू, नारायण प्रसाद साहू,हिरामन साहू, नरेश साहू, रामनाथ साहू, यश साहू, योगेन्द्र साहू, भुनेश्वर साहू, देवलाल साहू, भीम बली साहू, जितेंद्र साव, लेखराम साहू, पुनऊ राम साहू,संतोषी साहू,बुधयारिन साहू, हेमा बाई साहू, सविता साहू,संतोषी बाई साहू, बिसन साहू, लालिमा साहू ने हर्ष व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here