जोहार छत्तीसगढ़-बेमेतरा।
बेमेतरा जिले के नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत हाथाडाडू गांव के रोड किनारे एक और दिल दहला देने वाले एक सड़क दुघर्टना सामने आया है जहा इनोवा कार सीजी 04 एचसी 3966 अनियंत्रित होकर कार खेत में जा पलटी जिसमें जानकारी के मुताबिक एक बच्चे की मौके पर मौत 3 तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गई। यह घटना करीबन लगभग सुबह 9 से 10 बजे के बीच का बताया जा रहा, नवागढ़ पुलिस घटना स्थल मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है।



