जोहार छत्तीसगढ़-रतनपुर।
रतनपुर स्थित मां लखनी देवी मंदिर में चौथी बार बीती रात 3 नकाबपोश आरोपियों ने ताला तोड़कर कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है, जहां रात लगभग 12 बजे के अज्ञात आरोपी हथियारों से लैस मंदिर में घुसे और लोहे काटने की आरी से दरवाजे का ताला काटकर अंदर तलाशी ली, लेकिन राहत की बात यह रही कि उनके हाथ कुछ नहीं लगाए घटना के वक्त उनकी पूरी हरकत सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। हालांकि जिसे मिटाने उन्होंने ऊपर मंदिर में लगे डीवीआर रिकॉर्डिंग को ही चोरी कर लिया लेकिन उसका एक बैकअप नीचे कार्यालय में रहता है जिसमें यह पूरी घटना रिकॉर्ड हो चुकी थी। सुबह जब सेवक मंदिर पहुंचे तो उन्हें इसकी भनक लगी फिर सीसीटीवी कैमरे चेक किये गए जिसमें इन चोरों के बारे में पता चला।
नकाबपोश आरोपी हथियार लेकर पहुंचे लेकिन मंदिर में नहीं पहने थे जूते चप्पल
लखनी देवी मंदिर में चोरी करने की बुरी नियत से पहुंचे नकाबपोश चोरों को भले ही किसी का डर हो न हो लेकिन उन्होंने मंदिर के भीतर जूते चप्पल नही पहन रखे थे, सीसीटीवी फु टेज में सामने आई तस्वीरों से इसका पता चलता है। अब भला जो चोर मंदिर में चोरी करने घुस सकता है उसे किसका डर और सम्मान।
चौथी बार मंदिर में घुसे चोर
लखनी देवी मंदिर में यह चौथी बार चोरी करने चोर घुसे है। जिनके आरोपियों को पकडऩा पुलिस के लिए चुनौती है, क्योकि पिछले 3 चोरियों के चोरों तक तो पुलिस नहीं पहुंच पाई है अब देखना होगा कि पुलिस इन आरोपियों को कब तक पकड़ पाती है।



