जोहार छत्तीसगढ़ धरमजयगढ़। दो बाइक में जबरदस्त टक्कर हुई। जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो घायल हो गए हैं। घटना धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम गेरसा के समीप हुई है। रात्रि लगभग 8 बजे धरमजयगढ़ से रायगढ़ मार्ग में गेरसा पुलिया के पास दो बाइक में आमने सामने टक्कर हो गई। जिसमें अनूप राम राठिया पिता चैतराम राठिया उम्र 27 वर्ष निवासी गेरसा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं नारायण यादव निवासी गेरसा एवं पवन राठिया निवासी बरपाली घायल हो गए। मौके पर उपस्थित लोगों ने घटना की जानकारी 112 को दी। जिस पर 112 में आरक्षक इलायजर टोप्पो एवं चालक ने तत्काल तीनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां दोनों घायलों का इलाज जारी है। वहीं डाक्टर ने अनूप राम राठिया को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी नंदलाल पैंकरा मौके पर पहुंच कर आगे की कार्यवाही कर रहे हैं।



