जोहार छत्तीसगढ़ धरमजयगढ़। आज सुबह धरमजयगढ़ थाने में आरक्षक ललित राठिया का जन्मदिन मनाया गया। थाना परिसर में केक काटकर बर्थ डे सेलिब्रेट किया गया। थाने में मदगदगार की जिम्मेदारी निभा रहे राठिया को थाना प्रभारी सीताराम ध्रुव ने केक खिलाकर बधाई शुभकामनाएं दी। वहीं उपस्थित अन्य पुलिसकर्मियों ने भी बधाई शुभकामनाएं दी। बता दें कि पहले थाना परिसर में जन्मदिन मनाने की अनुमति नहीं थी। लगभग दो वर्ष पूर्व पुलिस अधीक्षक रायगढ़ द्वारा जन्मदिन मनाने की अनुमति दी गई थी। जिसके बाद से पुलिसकर्मियों द्वारा बड़े उत्साह के साथ जन्मदिन मनाया जाता है। थाना धरमजयगढ़ में भी सभी पुलिसकर्मियों का जन्मदिन मनाया जाने लगा है। धरमजयगढ़ थाने में मददगार ललित राठिया सरपंच के नाम से जाने जाते हैं।



