Home छत्तीसगढ़ तहसीलदार की कार्यवाही से धान खरीदी केंद्रों में अवैध धान खपाने वाले...

तहसीलदार की कार्यवाही से धान खरीदी केंद्रों में अवैध धान खपाने वाले कोचियों एवं माफियाओं में मचा हड़कंप

285
0


जोहार छत्तीसगढ़-सकोला
तहसील सकोला अंतर्गत ग्राम सेखवा कोटमी एवं तहसील के आसपास के ग्रामों में तहसीलदार एवं अंकित स्वर्णकार पटवारी द्वारा अवैध धान की खरीदी बिक्री पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।
धान कही जप्त कर थाने के सुपुर्द किया जा रहा है तो सोसाइटी में जप्त कर सील की जा रही है। इसी तारतम्य में ग्राम सेखवा के कृषक का 140 बोरी गर्मी का धान पकड़ा गया था। जिसे जब्ती की कार्यवाही कर सोसायटी में सील करके रखा गया है। चंदेल सिंह द्वारा पटवारी को तुमने पकड़वाया है करके अंकित स्वर्णकार पटवारी के खिलाफ फ र्जी शिकायत कर करवाई जा रही ताकि उनको वहां से हटाया जा सके। और सस्पेंड कराया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here