Home छत्तीसगढ़ पैसे की मांग व गाली गलौच कर मारपीट करने वाला आरोपी गिरप्तार

पैसे की मांग व गाली गलौच कर मारपीट करने वाला आरोपी गिरप्तार

737
0


जोहार छत्तीसगढ़-रतनपुर।
बेलगहना शराब भटठी के पास शालू खान उर्फ ईजराईल द्वारा 07 जनवरी को कृष्णपाल पटेल से शराब पीने के लिये पैसे की मांग करने एवं नहीं देने पर अश्लील गाली गलौच करते हुये जान से मारने की धमकी देकर बीयर बाटल से सिर में मार कर चोट पहुंचाया था। उक्त मामले में प्रार्थी कृष्णपाल पटेल की रिपोर्ट अपराध धारा 294,506,323,327 भादवि का कायम कर विवेचना में ली गई। प्रकरण में उमनि व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारूल माथुर,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राहुल देव शर्मा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस आशीष अरोरा कोटा द्वारा त्वरित कार्यवाही करने के निर्देशन पर बेलगहना पुलिस द्वारा उक्त मामले में तत्काल कार्यवाही करते हुये प्रकरण में धारा 324 भादवि जोड़ी जाकर 08 जनवरी को आरोपी शालू खान उर्फ इजराईल पिता राजू अंसारी उम्र 19 वर्ष निवासी पंडरापथरा चौकी बेलगहना हालमुकाम दारसागर चौकी बेलगहना थाना कोटा जिला बिलासपुर गिरप्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में प्रधान राजेश्वर साय, आर सत्येन्द्र राजपुत,अब्दुल फिरोज खान, विजेन्द्र कोल का विशेष योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here