जोहार छत्तीसगढ़-धरमजयगढ़।
सेवा संकल्प अभियान के तहत प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय स्तर के विद्यार्थियों के लिए ब्लॉक स्तरीय चित्रकला एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन पीएम श्री आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय धरमजयगढ़ में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में विकासखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से विद्यार्थी शामिल होकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, लेखन क्षमता, कला प्रतिभा तथा सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना है। चित्रकला एवं निबंध लेखन के माध्यम से विद्यार्थी अपने विचारों और कल्पनाओं को प्रस्तुत करेंगे। इस अवसर पर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने के लिए रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद राधेश्याम राठिया भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। सांसद की उपस्थिति से प्रतियोगिता में शामिल होने वाले विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ेगा। आयोजकों द्वारा प्रतियोगिता को लेकर आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों में कार्यक्रम को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ आगे बढ़ने के लिए एक बेहतर मंच मिलेगा।








