छत्तीसगढ़

संगठन को धार देने धरमजयगढ़ में जुटेंगे भाजपा कार्यकर्ता, सांसद राधेश्याम राठिया देंगे संगठन का मंत्र

जोहार छत्तीसगढ़ – धरमजयगढ़।
भारतीय जनता पार्टी मंडल धरमजयगढ़ द्वारा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार नियमित मासिक बैठक एवं सेवा संकल्प कार्यशाला का आयोजन 13 सितंबर को किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 3 बजे से यादव भवन, जेलपारा में आयोजित होगा। कार्यशाला में रायगढ़ लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित होकर भाजपा कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। इसके अलावा मंडल प्रभारी सुनील सिंह ठाकुर एवं सहप्रभारी संजय गुप्ता का भी मार्गदर्शन प्राप्त होगा। बैठक की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष भरत लाल साहू करेंगे। बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों, पार्टी के निर्धारित कार्यक्रमों तथा सेवा कार्यों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत चर्चा की जाएगी। साथ ही संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। कार्यक्रम में धरमजयगढ़ मंडल क्षेत्र में निवासरत भाजपा के प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, मंडल पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्य, विभिन्न मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्य, नगर पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षदगण, एल्डरमैन, शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक एवं सह-संयोजक सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति अपेक्षित है। भाजपा मंडल महामंत्री भोगेश्वर प्रसाद बेहरा एवं जगदीश सरकार ने सभी अपेक्षित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से निर्धारित समय पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर बैठक एवं सेवा संकल्प कार्यशाला में सहभागिता करने का आग्रह किया है। उक्त जानकारी मंडल भाजपा मीडिया प्रभारी विवेक कुमार पाण्डेय ने दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts