छत्तीसगढ़

नायब तहसीलदार पर महिला से दुव्र्यवहार का आरोप, कार्यवाही नहीं हुई तो होगा आंदोलन

जोहार छत्तीसगढ़-धरमजयगढ़।

तहसीलदार और विधायक सीतापुर का मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है, नायब तहसीलदार के शिकायत पर विधायक रामकुमार टोप्पो एवं उनके समर्थकों पर गैर जमानती धाराओं के साथ एफआईआर दर्ज किया गया है। तो वहीं नायब तहसीदार के उपर भी जमानती धाराओं के साथ एफआईआर दर्ज किया गया है जबकि सीमा धनकी नामक महिला ने तहसीलदार के उपर गंभीर आरोप लगाते हुए थाना में कार्यवाही के लिए आवेदन दिया था, महिला के आवेदन में जमानती धारा के साथ नायब तहसीलदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुआ है। महिलाओं के साथ अमर्यादित व्यवहार और दुव्र्यवहार करने वाले नायब तसहीलदार तुषार मानिक पर कड़ी कार्यवाही नहीं होने के कारण अब सीतापुर के जनता सड़क पर उतरकर आंदोलन करने की बात कर रहे हैं। सीतापुर विधानसभा क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों ने बुधवार को जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक सरगुजा के समक्ष उपस्थित होकर एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उप तहसील राजापुर में पदस्थ नायब तहसीलदार तुषार मानिक पर महिला के साथ अमर्यादित व्यवहार और दुव्र्यवहार करने का गंभीर आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कठोर कार्यवाही की मांग की गई। ज्ञापन के अनुसार, 27 मई को उप तहसील राजापुर में किसी कार्य से पहुंची सीमा धनकी के साथ नायब तहसीलदार द्वारा कथित रूप से अभद्र एवं अमर्यादित व्यवहार किया गया। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि उक्त घटना से न केवल पीडि़त महिला की भावनाएं आहत हुई है, बल्कि पूरे क्षेत्र में महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा को लेकर चिंता का माहौल उत्पन्न हो गया है। प्रबुद्ध नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी दंडात्मक कार्यवही की जाए तथा उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाए। ज्ञापन सौंपने पहुंचे लोगों ने कहा कि किसी भी महिला के साथ इस प्रकार का व्यवहार कतई स्वीकार्य नहीं है और प्रशासन को इस मामले में संवेदनशीलता एवं गंभीरता दिखानी चाहिए। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि यदि प्रशासन द्वारा शीघ्र कोई ठोस एवं संतोषजनक कार्यवाही नहीं की गई, तो क्षेत्र के नागरिक जनआंदोलन शुरू करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान क्षेत्र के अनेक प्रबुद्ध नागरिक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। उन्होंने प्रशासन से महिलाओं के सम्मान की रक्षा के लिए त्वरित कदम उठाने की मांग की।

 

नारी सम्मान से समझौता नहीं

क्षेत्रवासियों ने स्पष्ट कहा कि महिला सम्मान से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने प्रशासन से मामले में जल्द कार्यवाही कर दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts