छत्तीसगढ़

मलका जल विद्युत परियोजना के जीएम रोहित श्रीवस्तव के खिलाफ हो सकता है एफआईआर ?

जोहार छत्तीसगढ़ -धरमजयगढ़।

धरमजयगढ़ विकास खण्ड में दो जल विद्युत परियोजना का काम चल रहा है मलका और धनवादा। धनवादा कंपनी के डॉयरेक्टर ने पुलिस थाना धरमजयगढ़ में एक लिखित शिकायत देते हुए मलका कंपनी के जीएम रोहित श्रीवास्ताव पर एफआईआर दर्ज करने की मांग किया है। हम आपको बता दे कि रोहित श्रीवास्तव मलका के साथ-साथ धनवादा में भी काम किया करता था, कंपनी ने आरोप लगाया है कि रोहित श्रीवास्तव कंपनी के कुछ गोपनीय दस्तावेज अपने पास रख लिया है और अब उसका इस्तेमाल करते हुए कंपनी के खिलाफ अपने लोगों से आरटीआई लगवा रहे हैं। इसके आलावा रोहित श्रीवास्तव पर और भी गंभीर आरोप लगे हैं कि रोहित श्रीवास्तव मलका के कर्मचारियों को झूठे केश में फंसाने का साजिश रच रहे हैं। धनवादा कंपनी के डॉयरेक्टर ने पुलिस को इसकी कॉल रिकॉर्डिंग भी उपलब्ध करवाया है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार रोहित श्रीवास्तव ने धनवादा के एक कर्मचारी को फंसाने के लिए गांव से कुछ लोगों को मुख्यमंत्री के पास भेजना का भी साजिश किया था। लेकिन उससे पहले ही रोहित श्रीवास्तव का राज धनवादा कंपनी के पास पहुंच गया और कंपनी ने मलका कंपनी के जीएम रोहित श्रीवास्तव के खिलाफ लिखित शिकायत थाने में दे दिया है।

पुलिस ने किया जांच शुरू

धरमजयगढ़ पुलिस को कंपनी वालों ने एक लिखित शिकायत 10 मई 2026 को दिया था और मलका कंपनी के जीएम रोहित श्रीवास्तव पर कई गंभीर आरोप लगाये हैं। धरमजयगढ़ पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दिया है। शिकायत के संबंध में आज धनवादा कंपनी के कर्मचारियों से उनका कथन लिया गया है वहीं बताया जा रहा है कल तक रोहित श्रीवास्तव धरमजयगढ़ में था। लेकिन आज अचानक धरमजयगढ़ से बाहर चले गये हैं। धरमजयगढ़ से बाहर रहने के कारण रोहित श्रीवास्तव का कथन पुलिस नहीं ले पाया है।

नियमानुसार होगा कार्यवाही?

इस संबंध में धरमजयगढ़ थाना प्रभारी राजेश कुमार जांगड़े ने बताया कि इस मामले में जांच चल रही है जांच के बाद, जो भी दोषी होगा उस पर नियमानुसार कानूनी कार्यवाही होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts