जोहार छत्तीसगढ़-धरमजयगढ़।
बकरी ईद को लेकर धरमजयगढ़ थाने में शांति समिति की बैठक रखा गया था सभी समाज के लोग बैठक में उपस्थित हुए। एसडीओपी सिद्धांत तिवारी ने शांति से त्यौहार मानने का आवह्नन किया है। तो वहीं सभी समुदय के लोगों ने बताया कि धरमजयगढ़ में सभी त्यौहार को मिल जूलकर मनाते हैं। किसी प्रकार का कोई हुडदंग बाजी नहीं होता है इस साल भी शांति पूर्वक बकरी इर्द का त्यौहार मनाया जायेगा। आज के बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सरकार, उपाध्यक्ष जगन्नाथ यादव, पार्षद विजय यादव, टारजन भारती, तहसीलदार हीतेश कुमार साहू, एसडीओपी सिद्धांत तिवारी, थाना प्रभारी राजेश जांगड़े, पत्रकार एवं सभी समाज के गणमान्य लोग शामिल रहे।








