
जनपद पंचायत में चल रहा गजब का खेल … भ्रष्ट सचिव के पास तीन-तीन पंचायत का प्रभार…?
आपको सूनकर अचंभीत लग रहा होगा कि ऐसे कैसे हो सकता है … छत्तीसगढ़ में तो सुशासन का सरकार चल रहा है … यहां तो ऐसा हो ही नहीं सकता …। लेकिन ये बात सच है कि धरमजयगढ़ जनपद पंचायत में लंबे समय से ये खेल चलता है रहा है … जितना बड़ा भ्रष्ट सचिव उसके पास उतना अधिक पंचायत का प्रभार …? हमारी बात में अगर याकिन न हो तो आप जनपद पंचायत धरमजयगढ़ जाकर पता कीजिए … तो आपको पता चल जायेगा कि ऐेसे -ऐसे हैं … जिनके पास 3-3 पंचायत का प्रभार है … और इनका कारनामा भी पता करें तो पता चलेगा कि ये तो सबसे भ्रष्ट सचिव मेंंंंं गिनती आते हंै …? ये तो शौचालय … पंचायत के विकास के नाम पर पंचायतों में जमकर गोलमाल कर रखा है … लेकिन जनपद पंचायत के अधिकारी-कर्मचारियों को ऐसे भ्रष्ट सचिवों पर अधिक भरोसा है जिसके कारण इनकों एक से अधिक पंचायत का प्रभार दे रखा है।
वन विभाग में गजब का ठेका पद्धति … 53 लाख का काम मात्र 10 लाख में …!
धरमजयगढ़ वन मंडल भी गजब कारमाना करते रहते हैं … निर्माण कार्य के नाम पर लूट मचा रखे हैं … शासन के लाखों करोड़ों रूपये का पानी की तरह पानी में बाह दिया गया है … और बाह भी रहे हैं …। कोई काम होता है तो उस काम के लिए शासन से राशि जारी होता है… फिर इंजीनियर द्वारा एस्टिमेंट बनाया जाता है काम किस प्रकार से होगा उसकी लागत क्या होगा … काम में क्या क्या समाग्री उपयोग में लिया जायेगा … ऐसा करते हुए एक अनुमानित लागत का टेंडर निकाला जाता है … एक गैर तकनीकी ठेकेदार द्वारा इंजीनियर को चुनौती देते हुए … इंजीनियर द्वारा बनाया गया एस्टिमेंट को धत्ता बताते हुए 53 लाख का काम को मात्र 10 लाख में पूरा करने का ठेका ले ले रहा है और तकनीकी इंजीनियर चूप चाप बैंठकर तमाशा देखते रहते हैं …! होना तो ये चाहिए कि इंजीनियर को अड़ जाना चाहिए और ऐसे ठेकेदार को काम देना ही नहीं चाहिए … लेकिन क्या करें सब गांधी छाप के आगे नतमस्तक है …!

धरमजयगढ़ में शुरू होगा सरस्वतर शिशु मंदिर …
भारती अखिल शिक्षा संस्थान द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर का संचालन एक बार फिर धरमजयगढ़ में संचालित होने जा रहा है …। शिशु मंदिर में शिक्षा के साथ-साथ भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और उत्तम संस्कारों का विकास पर जोर दिया जाता है। समिति के सदस्यों ने बताया कि सरस्वती शिशु मंदिर को एब बार फिर से क्षेत्रवासी अच्छी शिक्षा एवं भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और उत्तम संस्कारों का विकास के नाम से जाने जायेंगे …। संस्था सुचारू रूप से चले इसके लिए पूरी तैयारी कर लिया गया है। सरस्वती शिशु मंदिर में प्रवेश प्ररंभ कर दिया गया है।
और अंत में दबे पॉव … आईपीएल सट्टा खाईवाल के घर छापा … किसने मारा किसी को नहीं पता …!
धरमजयगढ़ पर एक बदनुमा दाग लगा है सट्टा को लेकर … धरमजयगढ़ का एक मुहल्ला ऑन लाईन सट्टा के कारण जाने जाना लगा है …! नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है कि 21 मई की रात पुलिस ने धरमजयगढ़ के दो ऑन लाईन सट्टा खाईवाल के यहां छापा मारा है …? सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार धरमजयगढ़ के नीचेपारा में और धरमजयगढ़ कॉलोनी में पुलिस ने छापा मारा … छापे में मोबाईल भी मिला जिससे ऑन लाईन सट्टा खेलवाया जा रहा था … पर छापे के बाद क्या हुआ किसी को नहीं मालूम … छापा कौन मारा … कहां का पुलिस मारा … सट्टा खाईवाल पर कार्यवाही हुआ की नहीं, पूरी तरह रहस्य बनकर रहा गया … अब समझ जाओ ये हमारे धरमजयगढ़ का …!








