जोहार छत्तीसगढ़-धरमजयगढ़।
धरमजयगढ वन मंडल में कार्यरत पुरुषोत्तम ठेठवार छंदकार, गीतकार, छत्तीसगढ़ी फिल्म गीतकार को रायपुर स्थित वृन्दावन हाल में छंद के छ स्थापना दिवस समारोह में छत्तीसगढ़ी छंद रतन सम्मान से प्रभात मिश्रा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज भाषा आयोग, प्रोफेसर अशोक तिवारी सी व्ही रमन कालेज कोटा बिलासपुर, डॉक्टर सुधीर शर्मा कल्याण कालेज रायपुर, वरिष्ठ साहित्यकार सरला शर्मा, छंदविद् अरुण कुमार निगम छंद के छ संस्थापक, साहित्यकार सपना निगम और 22 जिले से पधारे साहित्यकारों के मध्य सम्मानित किया गया। इसी दिवस पुरुषोत्तम ठेठवार का चौथा कृति रोला रंग छत्तीसगढ़ी रोला छंद संग्रह का विमोचन करतल ध्वनि से किया गया। इससे पूर्व ठेठवार के तीन कृति श्रीमद् भगवद् गीता छत्तीसगढ़ी भावानुवाद, छप्यय छंद छानी और जंगल मंगल धाम का विमोचन हो चुका है। पुरुषोत्तम ठेठवार के इस उपलब्धि पर पूरा छंद परिवार, वन मंडल धरमजयगढ़ से वनमंडलाधिकारी जितेन्द्र उपाध्याय, उपवन मंडलाधिकारी एस डी दीवान, संयुक्त वनमंडलाधिकारी एम एल सिदार व समस्त कर्मचारी गण बधाई और शुभकामनाएं दिये।








