Home मध्य प्रदेश महिला अधिकारी से छेडछाड को लेकर निफ्ट डायरेक्टर पर एफआईआर

महिला अधिकारी से छेडछाड को लेकर निफ्ट डायरेक्टर पर एफआईआर

213
0

भोपाल । राजधानी में नेशनल इंस्टीट्यूट आफ फैशन टेक्नालाजी (निफ्ट) की एक म‎हिला अधिकारी ने डायरेक्टर कर्नल सुब्रोतो विश्वास के खिलाफ छेड़खानी और धमकाने की एफआईआर दर्ज कराई है। डायरेक्टर के खिलाफ यह एफआईआर  चूनाभट्टी थाना पुलिस ने जांच उपरांत दर्ज की है। पुलिस के मुताबिक भोज यूनिवर्सिटी परिसर में निफ्ट भोपाल का दफ्तर संचालित किया जाता है। यहां के हास्टल में छात्राएं रहती हैं। कोरोना में यह सभी छात्राएं अपने घर गई हुई हैं। संस्थान में काम करने वाली महिला का आरोप है कि करीब छह महीने से डायरेक्टर उसका यौन उत्पीड़न कर रहे हैं। महिला ने डायरेक्टर की शिकायत चूनाभट्टी थाना पुलिस और निफ्ट के मुख्यालय से की थी। महिला का आरोप है कि डायरेक्टर ने दिसंबर में गलत तरीके से संस्थान के छात्रावास में गेस्ट हाउस बना लिया और उसी में रुकना शुरू कर दिया और उनको रात में स्र्कने को कहा जाता था। डायरेक्टर उनसे अकेले में मिलने का दबाव बनाते थे। डायरेक्टर उनको गलत नीयत से छूने की भी कोशिश करते थे। डायरेक्टर की बात न मानने पर गलत तरीके से उनका डिमोशन करके वेतन कम कर दिया गया।

पीड़ित महिला ने बताया कि करीब डेढ़ माह बाद भी मुख्यालय से कोई न्याय नहीं मिला। इससे परेशान होकर एफआइआर दर्ज करानी पड़ी। महिला अधिकारी ने शिकायत में लिखा था कि डायरेक्टर दिसंबर में गलत तरीके से संस्थान के छात्रावास में गेस्ट हाउस बनाकर उसी में स्र्कने लगे। महिला से भी रात में छात्रावास में ही स्र्कने के लिए कहने लगे, जबकि कन्या छात्रावास में पुस्र्षों का प्रवेश प्रतिबंधित है, लेकिन डायरेक्टर ने गेस्ट हाउस बना लिया। महिला ने कहा कि अलग-अलग बहाने से उसे अकेले में मिलने के लिए बुलाते थे। साथ ही सामान देखने के बहाने स्टोर रूम में ले गए और छेड़छाड़ की। उससे शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने लगे। जब महिला नहीं मानी तो उसे डिमोशन कर दिया गया। मामले में पीड़ित महिला का कहना है कि पूरे मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है। डायरेक्टर को न तो हटाया गया और न ही छुट्टी पर भेजा गया। मामले में डायरेक्टर जनरल ने भी कुछ नहीं किया। कमेटी को पूरी निष्पक्षता के साथ जांच करनी चाहिए थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस मामले में जांच समिति भी गठित की गई थी, जिसे सात दिन में रिपोर्ट देने के लिए कहा गया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता ने निफ्ट के डायरेक्टर जनरल को 20 मई को 11 पेज की शिकायत भेजी थी। डायरेक्टर विस्वास जुलाई 2020 से निफ्ट भोपाल में पदस्थ हैं और पीड़ित महिला अधिकारी आउटसोर्स पर 2019 से कार्यरत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here