Home विदेश म्यांमार की सेना के दुष्प्रचार को बढ़ावा देता है फेसबुक

म्यांमार की सेना के दुष्प्रचार को बढ़ावा देता है फेसबुक

25
0
FILE- In this March 29, 2018, file photo, the logo for Facebook appears on screens at the Nasdaq MarketSite in New York's Times Square. Facebook's recommendation algorithm amplifies military propaganda and other material that breaches the company's own policies in Myanmar even though the social media giant says it’s treating the situation there as an emergency following February's military coup, a new report by the rights group Global Witness has found. A month after the military seized power in Myanmar and imprisoned elected leaders, Facebook's algorithms were still prompting users to view and “like” pro-military pages with posts that incited and threatened violence, pushed misinformation that could lead to physical harm, praised the military and glorified its abuses, Global Witness said in the report, published late Tuesday, June 22, 2021. (AP Photo/Richard Drew, File)

वाशिंगटन । अधिकार समूह ग्लोबल विटनेस की नई रिपोर्ट के अनुसार फेसबुक सैन्य दुष्प्रचार और अन्य सामग्री को बढ़ावा देता है, जो म्यांमार में फरवरी में सेना द्वारा तख्तापलट करने के बाद कंपनी की खुद की नीतियों का उल्लंघन है। रिपोर्ट में कहा गया है कि म्यांमार में सेना के सत्ता पर कब्जा जमाने और निर्वाचित नेताओं को कैद करने के एक महीने बाद भी फेसबुक एल्गोरिदम उपयोगकर्ताओं को सैन्य समर्थक पेजों के साथ ही उन पोस्ट्स को देखने और लाइक करने के लिए बढ़ावा दे रहा था, जो हिंसा भड़काते हैं और सेना के अत्याचारों का महिमामंडन करते हैं।

फेसबुक एल्गोरिदम पोस्ट के क्रम और प्रस्तुति को नियंत्रित करता है, ताकि उपयोगकर्ता यह देख सकें कि उनके लिए सबसे ज्यादा प्रासंगिक क्या है। फेसबुक ने तख्तापलट के बाद यह घोषणा की थी कि वह अपनी साइट और अपने मालिकाना हक वाले इंस्टाग्राम से म्यांमार सेना द्वारा नियंत्रित पेजों को हटाएगी। इसके बावजूद उसने ऐसा नहीं किया।

उसने मंगलवार को कहा कि उनकी टीम म्यांमार में स्थिति पर करीबी नजर रख रही है और हमारे नियमों का उल्लंघन करने वाले किसी भी पोस्ट, पेज या समूह पर कार्रवाई करती है।  पूर्व फेसबुक डेटा वैज्ञानिक सोफी झांग ने कहा कि एक बार फिर फेसबुक ने दिखाया कि वह भारी भरकम घोषणाएं करने में अच्छा और उन्हें असल में लागू करने के मामले में खराब है। उनके पास म्यांमार में अपने काम में सुधार लाने के लिए कई साल थे, लेकिन एक बार फिर वे नाकाम हो रहे हैं।  म्यांमार में जनवरी 2020 में 2।23 करोड़ से अधिक फेसबुक उपयोगकर्ता थे, जो उसकी आबादी के 40 प्रतिशत से अधिक संख्या है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here