Home समाचार नहीं बना सभी घरों में शौचालय फिर भी बना दिया सोखामुड़ा पंचायत...

नहीं बना सभी घरों में शौचालय फिर भी बना दिया सोखामुड़ा पंचायत को ओडीएफ, पंचायत में भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार, अधिकारी मौन

27
0

धरमजयगढ़़-जोहार छत्तीसगढ़़।

आदिवासी अंचल धरमजयगढ़ के प्राय: प्राय: गांव आज भी शौचालय विहीन है। कई परिवार शौचालय के आभाव में जंगल झाड़ी का सहारा लेते हैं। तो कितने ही परिवार के शौचालयों की दशा खराब है। किसी में दरवाजा नहीं है तो किसी में टंकी का निर्माण नहीं किया गया। तो कितनों के शौचालय जाने के लायक नहीं है। हम बात कर रहे हैं धरमजयगढ़ विकासखण्ड के ग्राम सोखामुड़ा गांव की जहां के ग्रामीणों ने बताया कि कई परिवार के पास शौचालय नहीं है तो कितनों के शौचालय सरपंच और सचिव के भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है। जंगली इलाका होने की वजह से इस क्षेत्र में जंगली हाथियों के अलावा भी और कई जंगली जानवरों का खतरा बना रहता है। गांव की महिलाएं मजबूरी में लोटा उठाकर जंगल का रुख अपनाती है। वहीं गर्भवती महिला सहित बीमार व्यक्तियों को बहुत दूर तक शौच के लिए जाना होता है जो काफी संघर्ष से भरा होता है। लेकिन इसके वावजूद गांव के जनप्रतिनिधि और धरमजयगढ़ के जनपद सीईओ को कोसकर अपनी गलती और किये गए भ्रष्टाचार पर पर्दा डालने की कोशिश में लगे हैं। इस मामले में जब गांव के एक बुजुर्ग ग्रामीण से बात की गई तो उसने बताया कि सरपंच-सचिव द्वारा उनके घर के पास एक शौचालय का निर्माण करवाया था किंतु घटिया मटेरियल और कमजोर निर्माण के कारण शौचालय की दीवार और दरवाजा दोनों की स्थिति खराब है। ऐसे में इनके परिवार सहित गांव के कई परिवार शौच के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। सरपंच-सचिव की लापरवाही से उनका शौचालय खण्डर बनकर सरकार को मुंह चिढ़ा रहे हैं। ऐसे में शौचालयों को लेकर अथवा ओडीएफ की हकीकत जानकर जनपद सीईओ की चुप्पी भी कई बार इस भ्रष्टाचार को बिन कहे इशारों इशारों में बयां कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here