Home मध्य प्रदेश मप्र में कोरोना मरीजों की संख्या 4952 पर आई

मप्र में कोरोना मरीजों की संख्या 4952 पर आई

26
0

  भोपाल । प्रदेश वा‎सियों के ‎लिए यह बडी राहत की बात है ‎कि मध्य प्रदेश में एक दिन में मिलने वाले कोरोना मरीजों की संख्या 4952 पर आ गई। मरीजों की संख्या कम होने के बाद जांचें बढ़ रही हैं। सरकारी स्तर पर जांचों को बढ़ाने के कोई प्रयास किए जा रहे हैं। लोग खुद भी जांच कराने के लिए आगे आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार बुधवार को प्रदेश में 77,493 सैंपल की जांच की गई। संक्रमण दर छह फीसद रही। एक दिन में जांचों का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है।जांचें गए सैंपल में 44,185 सैंपल रैपिड किट से जांचे गए हैं। इनमें 1063 यानी 2.4 फीसद पॉजिटिव आए हैं। बाकी जांचें आरटी-पीसीआर से की गईं। यह बहुत राहत देने वाले संकेत हैं कि प्रदेश में कोरोना की संक्रमण दर तेजी से घटते हुए 6 फीसद पर आ गई है। पिछले महीने संक्रमण दर 25 फीसद तक पहुंच गई थी। यानी जांच कराने वाला हर चौथा व्यक्ति पॉजिटिव आ रहा था। अब हर दिन करीब एक फीसद संक्रमण दर कम हो रही है। मरीजों की मौत इस बीमारी से अलग-अलग जिलों में बुधावार को हुई है। अच्छी बात यह है कि प्रदेश कि 21 जिलों में एक भी मरीज की मौत इस बीमारी से नहीं हुई है। कुछ जिले तो ऐसे भी हैं जहां कई दिनों से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। मालूम हो ‎कि राजधानी में अब रहवासी इलाकों में भी कोरोना की टेस्टिंग शुरू हो गई है। गुरुवार को जिला प्रशासन एवं नगर निगम ने शहर के 19 जोन में कुल 76 शिविर लगाए। जहां पर 560 लोगों ने पहुंचकर जांच कराई। इन्होंने रेपिड एंटीजन व आरटीपीसीआर जांच कराई। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने निगमायुक्त केवीएस चौधरी कोलसानी के साथ शिव नगर बौद्ध विहार एवं शासकीय स्कूल बड़वाई में आयोजित शिविरों का निरीक्षण किया और मेडिकल टीम एवं टेस्ट कराने आए लोगों से चर्चा की। शुक्रवार को भी अलग-अलग क्षेत्रों में 76 शिविर लगेंगे। मंत्री सारंग ने जांच शिविरों के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार करने एवं नागरिकों को कोरोना की जांच कराने हेतु प्रेरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने नई जेल रोड बड़वाई स्थित मां वैष्णव हायर सेकंडरी स्कूल में वैक्सीनेशन सेंटर का भी निरीक्षण किया और वैक्सीनेशन टीम व टीका लगाने आए लोगों से चर्चा की। शुक्रवार प्रत्येक जोन में चार शिविर लगेंगे। इस संबंध में निगम अमले ने गुरुवार को अनाउंस कराकर शिविर के संबंध में लोगों को जानकारी दी। शिविर सुबह 10 से दोपहर 12 बजे, दोपहर 12 से दो बजे तक, दोपहर दो से शाम चार बजे तक एवं शाम चार से छह बजे तक आयोजित होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here